Select Date:

जुरेल ने सैल्यूट कर पिता को समर्पित किया अर्धशतक:कुलदीप की चतुराई से क्रॉले बोल्ड हुए, सरफराज ने डाइविंग कैच लिया

Updated on 26-02-2024 12:54 PM

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। भारत ने तीसरे दिन स्टंप्स तक अपनी दूसरी पारी में बगैर किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को यह मैच और सीरीज जीतने के लिए चौथे दिन 152 रन की और दरकार है। इससे पहले भारत की पहली पारी 307 रन पर सिमटी और इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में महज 145 रन पर ढेर हो गया।

भारत की पहली पारी में ध्रुव जुरेल ने 90 रन बनाए। उन्होंने हाफ सेंचुरी पूरी करने के बाद सैल्यूट सेलिब्रेशन किया। कुलदीप यादव ने अपनी चालाकी से जैक क्रॉले को बोल्ड किया। खेल के तीसरे दिन गुजरे इस तरह के तमाम रोचक मोमेंट्स के बारे में आगे जानिए।

1. ध्रुव जुरेल ने पिता के लिए किया सैल्यूट सेलिब्रेशन
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रन की पारी खेली। 90वें ओवर की पहली बॉल पर जुरेल ने मिड ऑन की ओर शॉट खेला और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहली फिफ्टी जमाई। युवा बल्लेबाज ने अर्धशतक लगाने के बाद स्पेशल सैल्यूट सेलिब्रेशन किया। उनका सेलिब्रेशन कारगिल युद्ध में लड़ चुके उनके पिता नेम चंद जुरेल को समर्पित था।

2. रूट ने जुरेल को दी बधाई
जुरेल की 90 रन की पारी के बाद इंग्लिश प्लेयर जो रूट ने उन्हें बधाई दी। 104वें ओवर की दूसरी बॉल पर टॉम हार्टले को जुरेल का विकेट मिला। वे बोल्ड हो गए। यह भारत का आखिरी विकेट था। जब जुरेल आउट होने के बाद पवेलियन जा रहे थे तब रूट उनके पास आए और उनकी पारी की सराहना करते हुए बधाई दी।

3. कुलदीप ने फील्ड जमाई और क्रॉले को बोल्ड किया
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के ओपनिंग बैटर जैक क्रॉले को बोल्ड कर दिया। क्रॉले इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में अर्धशतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। विकेट 29वें ओवर की पहली बॉल पर आया। इस बॉल से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने क्रॉले को रोकने के लिए कवर में फील्डर लगाया, लेकिन कुलदीप ने रोहित को कवर में गैप छोड़ने के लिए कहा, उन्हें पता था कि क्रॉले यहीं शॉट खेलना चाह रहे थे। क्रॉले गैप में शॉट खेलने की कोशिश में बोल्ड हो गए।

4. सरफराज ने लिया डाइविंग कैच
सरफराज खान के शानदार कैच ने कुलदीप यादव को टॉम हार्टले का विकेट दिलाने में मदद की। 40वें ओवर में कुलदीप फुलर लेंथ बॉल फेंकी। हार्टले ने डीप मिड ऑन की ओर शॉट खेला। वहां फील्डिंग पर तैनात सरफराज खान ने गेंद को देखा, वे तेजी से आए और डाइव लगाकर शानदार कैच लपका।

5. अंपायर्स कॉल में बचे स्टोक्स
रांची टेस्ट के पहले अंपायर्स कॉल का विरोध करने वाले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स खुद अंपायर्स कॉल की वजह से बच गए। 30वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने स्टोक्स को फ्लाइटेड डिलिवरी फेंकी। स्टोक्स स्पिन को समझ नहीं सके और बॉल उनके पैड पर लगी। अंपायर रॉड टकर ने इसे नॉटआउट दिया।

भारत ने रिव्यू लिया। ट्रैकर में देखा गया कि इम्पैक्ट और पिचिंग लाइन पर थी, लेकिन विकेट पर अंपायर्स कॉल था। इस कारण स्टोक्स को जीवनदान मिल गया। हालांकि बेन स्टोक्स 4 रन बनाकर ही आउट हो गए।

6. जुरेल को मिला स्टैंडिंग ओवेशन
ध्रुव जुरेल की 90 रन की इनिंग्स ने भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया। शतक से चूकने के बावजूद, जुरेल ने भारत के लिए पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए। हार्टले की बॉल पर बोल्ड होने के बाद जब जुरेल पवेलियन लौटे तो दर्शकों ने खड़े होते हुए ताली बजाकर उनका अभिनंदन किया, साथ ही भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ने भी जुरेल को स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

7. जुरेल ने एक हाथ से पकड़ा कैच
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने तीसरे सेशन में जेम्स एंडरसन को आउट कर दिया, एंडरसन डक हुए। 54वें ओवर की तीसरी बॉल पर अश्विन के सामने एंडरसन रिवर्स स्वीप खेलने के लिए गए, पर चूक गए। गेंद उनके पैड से लगकर उछली और बल्ले से टकराई, फिर कीपर के दाईं ओर गिरी, जहां बहुत सतर्कता से कीपिंग कर रहे ध्रुव जुरेल ने दाहिने हाथ से कैच लपक लिया। इसी विकेट के साथ इंग्लैंड की दूसरी पारी भी समाप्त हो गई।

8. सरफराज के हेलमेट नहीं पहनने पर रोहित ने कहा, अरे भाई हीरो नहीं बनने का
अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार शानदार फील्डिंग करते हुए दो कैच लिए। मैच के दौरान विकेट के पास फील्डिंग करते समय हेलमेट नहीं पहनने पर कप्तान रोहित शर्मा ने उनकी खिंचाई की। दूसरी पारी में जब कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे थे, तब बल्लेबाज बशीर के करीब खड़े होकर फील्डिंग कर रहे सरफराज ने तब हेलमेट नहीं पहना था। रोहित ने इसके बाद उन्हें कहा, अरे भाई हीरो नहीं बनने का, हेलमेट पहन ले।

सरफराज ने तुरंत ही अपने कप्तान की बात मानी। उन्होंने भारतीय ड्रेसिंग रूम से हेलमेट मंगवाया और फिर उसे पहनकर फील्डिंग करने लगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.