होर्मुज खुलने का ऐलान होते ही नेपाल ने भारत को दिया झटका, खाद आयात का प्लान बदला
Updated on
15-06-2026 12:46 PM
काठमांडू: नेपाल ने गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट अरेंजमेंट (G2G) के तहत भारत से खाद की खरीद घटा दी है। नेपाल ने भारत से 50,000 टन केमिकल फर्टिलाइजर इंपोर्ट करने के लिए लेटर ऑफ क्रेडिट खोला है। ग्लोबल फर्टिलाइजर की कीमतों में कमी होने के चलते प्लान को कम किया गया है। पहले भारत से 80,000 टन खाद की मांग नेपाल ने की थी, जब ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से उसकी खेती संकट में थी।
नेपाल ने भारत से खाद खरीद ऐसे समय कम की है, जब ईरान-अमेरिका ने शांति समझौते का ऐलान किया है। समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट को खोला जाएगा और खाड़ी देशों से तेल-गैस और फर्टिलाइडर की आपूर्ति दुनियाभर में, खासतौर से एशियाई देशों को होने लगेगी। नेपाल और उसके पड़ोसी देश ईरान संघर्ष से काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
मई में दी गई थी मंजूरी
नेपाल की बालेश शाह सरकार की कैबिनेट ने 4 मई को एग्रीकल्चर इनपुट कंपनी (AIC) को भारत से 80,000 टन केमिकल फर्टिलाइजर खरीदने की सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। प्रोक्योरमेंट पैकेज में 60,000 टन यूरिया और 20,000 टन डाइ-अमोनियम फॉस्फेट (DAP) शामिल थे। उससे नेपाल ने शुरू में भारत से 150,000 टन की रिक्वेस्ट की थी।
नेपाल की मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर एंड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट के जॉइंट सेक्रेटरी और एग्रीकल्चर इनपुट्स कंपनी के चेयरमैन राम कृष्ण श्रेष्ठ ने कहा है कि कैबिनेट से 80,000 टन की मंजूरी के बावजूद हमने 50,000 टन केमिकल फर्टिलाइजर इंपोर्ट करने का फैसला किया है। इसकी वजह फाइनेंशियल रिसोर्स की मौजूदगी औ ग्लोबल मार्केट में कीमतें गिरना है।
'भारत से जल्द मिलेगा खाद'
श्रेष्ठ के मुताबिक, 'नेपाल ने भारत की सरकारी कंपनी राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड का दिया गया प्राइस कोटेशन एग्रीकल्चर इनपुट्स कंपनी के तैयार किए गए कॉस्ट एस्टीमेट के अंदर पाया, इसलिए मान लिया। कुल कंसाइनमेंट की कीमत 7 अरब रुपए होने की उम्मीद है। हमें फाइनेंस मिनिस्ट्री से फंड मिल चुके हैं और हम सप्लायर को पेमेंट ट्रांसफर करने जा रहे हैं।
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट तब तक नहीं…
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…