सिराज से ही पूछो... खौफनाक स्पेल ने श्रद्धा कपूर को किया परेशान, भारतीय पेसर से नाराजगी में पूछा सवाल!
Updated on
18-09-2023 01:58 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया ने कोलंबो में श्रीलंका पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की और आठवां एशिया कप (Asia Cup 2023) खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की पारी सिर्फ 50 रन पर ढेर हो गई। बाद में टीम इंडिया ने महज 6.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की इस जीत में मुख्य योगदान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) का रहा। सिराज ने 7 ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया।
सिराज से नाराज श्रद्धा कपूर
मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी से बॉलीबुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर नाराज हो गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा- अब सिराज से ही पूछो कि इस फ्री टाइम के साथ क्या करना है। हर क्रिकेट प्रेमी की तरह श्रद्धा का भी रविवार की शाम को मैच देखने का प्लान था। लेकिन सिराज की गेंदबाजी ने 100 ओवर के मुकाबले को 22वें ओवर में ही खत्म करवा दिया। 16वें में ही श्रीलंका की पारी सिमट गई।
एक ही ओवर में सिराज को 4 विकेट
मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में चार बल्लेबाजों को आउट किया। भारतीय पारी के चौथे और अपने दूसरे ओवर में सिराज ने पहली गेंद पर पाथुम निसंका को वापस भेजा। फिर तीसरी गेंद पर सदीरा समरविक्रमा को एलबीडब्ल्यू किया और चौथी पर चरिथ असलंका का शिकार कर लिया। ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने धनंजया डी सिल्वा को वापस भेजा। सिराज एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
16 गेंद पर झटके 5 विकेट
मोहम्मद सिराज वनडे मैच के एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे गेंदबाज हैं। इसके साथ ही उन्होंने सबसे तेज 5 विकेट लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। सिराज ने सिर्फ 16 गेंदों पर 5 बल्लेबाजों को आउट कर दिया। इस मामले में सिराज ने श्रीलंका के ही तेज गेंदबाज चमिंडा वास की बराबरी कर ली।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…