पीएसएल शुरू होने से ठीक पहले तख्ता पलट, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान से फ्रेंचाइजी ने छीनी कप्तानी
Updated on
14-02-2024 01:35 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत 2016 में हुई थी। क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम ने पहले सीजन में सरफराज अहमद को अपना कप्तान बनाया था। उस समय वह पाकिस्तान के भी कप्तान थे। अब 8 साल बाद सरफराज को कप्तानी से हटा दिया गया है। 2019 की चैंपियन और पहले दो सीजन की रनरअप क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 2024 सीजन से ठीक पहले कप्तान बदलने का फैसला किया है। 36 साल के सरफराज के लिए यह बड़ा झटका है।
राइली रूसो को मिली कप्तानी
क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रूसो को अपना नया कप्तान बनाया है। पहले रिपोर्ट आई थी कि फ्रेंचाइजी कप्तान बदलने पर विचार कर रही है। फिर भी, दिसंबर में पीएसएल ड्राफ्ट में सरफराज को नौवें सीजन के लिए आधिकारिक तौर पर कप्तान नामित किया गया था। हाल ही में मंगलवार को सरफराज लाहौर में पीएसएल ट्रॉफी के अनावरण के दौरान अन्य पांच फ्रेंचाइजी के कप्तानों के साथ खड़े थे। 80 मैचों में सरफराज क्वेटा के कप्तान रहे और टीम को 38 जीत मिली।
रूसो के पास अनुभव नहीं
राइली रूसो टी20 के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। पीएसएल में तो उनका रिकॉर्ड और भी दमदार है। वह लीग में सबसे ज्यादा 1867 रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज हैं। लेकिन उनके पास प्रोफेशनल टी20 क्रिकेट में कप्तानी का कोई अनुभव नहीं है। पाकिस्तान टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज सउद शकील को टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है। सरफराज की कप्तानी में टीम पिछले चार सीजन में छठे या पांचवें स्थान पर रही है।
17 फवरी से लीग की शुरुआत
पाकिस्तान सुपर लीग के नए सीजन की शुरुआत 17 फरवरी से होगी। 6 टीम की इस टूर्नामेंट में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे। खिताबी मुकाबला आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले 18 मार्च को होगा। फ्रेंचाइजी ने इसी साल मोईन खान की जगह शेन वॉटसन को अपना हेड कोच बनाया है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…