यशस्वी जायसवाल का एक वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है। इसमें वह मैच के बाद अपने होटल के कमरे में जा रहे हैं। इसमें यशस्वी बोल रहे हैं कि बहुत अच्छा लगा। डेब्यू मिला, हम मैच जीते जो सबसे महत्वपूर्ण है।
यशस्वी जायसवाल को इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने कहा कि पहले ही मैच में प्लेयर ऑफ द मैच मिला। बहुत लंबी जर्नी रही है। काफी बार देखा है अपने आप को खेलते हुए। काफी खुशी हो रही है।
यशस्वी जायवाल ने वीडियो में आगे कहा कि यह तो बस स्टार्ट है। भगवान के लिए ऐसे ही जारी रखूं मैं। कोशिश करते रहूं और टीम के लिए योगदान देता रहूं।