बस अपना भाई ठीक हो जाए... बाबा महाकाल के आगे नतमस्तक सूर्या, Rishabh Pant के लिए प्रार्थना
Updated on
23-01-2023 06:09 PM
उज्जैन: न्यूजीलैंड को तीन मैच की वनडे सीरीज में 2-0 से पीटने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें क्लीन स्वीप पर है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच इंदौर में 24 जनवरी को खेला जाएगा। मुकाबले से एक दिन पहले भारतीय खिलाड़ियों ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर पर माथा टेका। श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। अवंतिका नाथ को मनोकामनाएं बताईं। भगवा वस्त्र पहने सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर पूरी तरह शिव भक्ति में लीन दिखे।
राजा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे भारतीय खिलाड़ियों ने हर-हर महादेव का जयकारा लगाया। तड़के 3 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल और फिर प्रभु के दर्शन किए। उज्जैन प्रशासन ने क्रिकेटर्स के लिए दर्शन की विशेष व्यवस्था की थी। इस भव्य दर्शन के दौरान सूर्यकुमार यादव करीबन 10 सेकेंड तक शिश झुकाए रहे। सूर्यकुमार यादव बाबा के प्रिय नंदी के कान में अपनी गुहार लगा रहे थे। मानो कह रहे हो कि मेरी बात राजाधिराज तक पहुंचा देना।
मंदिर से बाहर आने के बाद क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, 'हमने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उनकी वापसी हमारे लिए काफी अहम है। बस हमारा भाई ठीक हो जाए। हम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही सीरीज जीत चुके हैं, अब इंदौर में होने वाले फाइनल मैच का इंतजार।' याद हो कि ऋषभ पंत 31 दिसंबर 2022 को एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे, जहां उनकी जान बाल-बाल बची थी। कुछ दिन उत्तराखंड में ट्रिटमेंट के बाद मुंबई में उनकी सर्जरी हुई। बताया जा रहा है कि कम से कम सालभर के लिए वह क्रिकेट ग्राउंड से दूर रहेंगे।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…