नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को 5 नए जज शपथ लेंगे। इनमें से तीन राजस्थान, पटना और मणिपुर के हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस- न्यायमूर्ति पंकज मिथल, न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति पी वी संजय कुमार हैं। पटना हाई कोर्ट के जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस मनोज मिश्रा भी शपथ लेंगे।