भारत से पंगा लेने वाले जस्टिन ट्रूडो के देश का बुरा हाल, पूरी तरह कर्ज में डूबे हैं कनाडा के लोग
Updated on
10-11-2024 05:38 PM
नई दिल्ली: भारत से पंगा लेने वाले जस्टिन ट्रूडो के देश कनाडा का बुरा हाल हो गया है। देश की जीडीपी के मुकाबले हाउसहोल्ड डेट यानी परिवारों का कर्ज 103% पहुंच चुका है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। हाउसहोल्ड डेट का मतलब उस कर्ज से है जो उस देश को लोगों पर है। इसमें इंटरेस्ट और मूलधन शामिल है। यानी कनाडा की कुल जीडीपी से ज्यादा उस देश के लोगों पर कर्ज है। इसकी गणना परिवारों की डिस्पोजेबल इनकम यानी खर्च करने योग्य आय के परसेंटेज के रूप में की जाती है। इससे साफ है कि कनाडा वित्तीय रूप से अस्थिर स्थिति से गुजर रहा है।
जिन देशों में हाउसहोल्ड डेट ज्यादा होता है, वहां परिवारों को घर खरीदने या दूसरी चीजों पर खर्च करने के लिए ज्यादा कर्ज लेना पड़ता है। अमेरिका में हाल में हुए राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से कनाडा की हालत और खस्ता होने की आशंका है। इसकी वजह यह है कि ट्रंप ने अपने चुनावी भाषणों में आयात पर भारी टैरिफ लगाने और नॉर्थ अमेरिका फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की समीक्षा करने का वादा किया था। अब अगर वह अपना वादा पूरा करते हैं तो कनाडा की इकॉनमी में भूचाल आ सकता है। कनाडा का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर अमेरिका है।
भारत का हाल
कनाडा के बाद सबसे ज्यादा हाउसहोल्ड डेट यूके पर है। ब्रिटेन के लोगों पर देश की जीडीपी का 80% कर्ज है। इसके बाद अमेरिका (73%), फ्रांस (63%), चीन (62%), जर्मनी (52%), स्पेन (48%) और इटली (39%) का नंबर है। भारत में यह 37 फीसदी है। 2021 में यह 39.2% पर पहुंच चुका था लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आई है। साउथ अफ्रीका और ब्राजील में यह 34% है। सऊदी अरब में 32%, रूस में 22%, इंडोनेशिया और मेक्सिको में 16% और तुर्की में 11% है।
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…