Select Date:

काजल राघवानी की 'वैदेही' का दमदार ट्रेलर छाया, बहू वाले अवतार ने उड़ाए होश, भावुक कर देगी कहानी

Updated on 28-02-2026 05:22 PM
भोजपुरी फिल्मों की क्वीन कही जाने वालीं काजल राघवानी अपनी एक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका नाम है 'वैदेही' और ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में काजल राघवानी वैदेही नाम की एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसकी शादी एक ऐसे घर में कर दी जाती है, जहां कोई भी मिलकर नहीं रहता। वैदेही कैसे उस चिड़ियाघर रूपी घर को वृंदावन बनाती है, वह बड़ी खूबसूरती से ट्रेलर में दिखाया गया है। 'वैदेही' का ट्रेलर काफी दिलचस्प है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है।

'वैदेही' के ट्रेलर में क्या है?

'वैदेही' एक भावुक कर देने वाली फैमिली ड्रामा फिल्म है। ट्रेलर में उन पलों की भी झलक दिखाई गई है, जब वैदेही के पति की एक हमले में मौत हो जाती है और वह विधवा हो जाती है। उस वक्त ससुर एक पिता बनकर बहू का कैसे साथ देता है, वह दिल छू लेने वाला है। काजल राघवानी भी खूब जमी हैं और वैदेही के किरदार में दमदार लगी हैं। कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो हमेशा के लिए दिलों पर छाप छोड़ जाती हैं और 'वैदेही' की कहानी कुछ ऐसी ही है। इसकी झलक फिल्म के ट्रेलर में भी नजर आती है।

'वैदेही की कास्ट

'वैदेही' को वीरू ठाकुर ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने ही इसकी कहानी लिखी है। फिल्म में काजल राघवानी के अलावा मनीष तिवारी, शिल्पी राघवानी, लाडो मधेशिया, मनोज सिंह टाइगर, विनय बिहारी, प्रकाश जैस, जेपी सिंह, श्रद्धांजली यादव, सोनिया मिश्रा, प्रेरणा आर शर्मा, अनुराधा यादव, नीलम सिंह, संजय वर्मा, धामा वर्मा, लोटा तिवारी, आलोक सिंह और चाहत राज जैसे कलाकार हैं।

काजल राघवानी की फीस और हिट फिल्में

काजल राघवानी की बात करें, तो वह भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर और सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए 28-30 लाख रुपये तक लेती हैं। वहीं स्टेज शोज से भी कमाई करती हैं। एक स्टेज शो की काजल राघवानी की फीस 1-2 लाख रुपये है। काजल राघवानी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2013 में फिल्म 'रिहाई' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'पटना से पाकिस्तान' और 'मेहंदी लगाके रखना' जैसी हिट फिल्में दीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.