Select Date:

काला चश्मा जचदा है... मैदान पर ही नाचने लगीं भारतीय महिला टीम, वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद जमकर मस्ती

Updated on 30-01-2023 06:14 PM

पोटचेस्ट्रूम: ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद भारतीय की अंडर-19 महिला टीम ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। जश्न बनता भी था क्योंकि पहली बार हो रहे अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराकर चैंपियन जो बने हैं। दुनिया में क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया है। इंडियन टीम की ये मस्ती देखकर आप भी जोश से भर जाएंगे।

 
हाल के दिनों में 'काला चश्मा' सॉन्ग और उसका सिग्नेचर स्टेप क्रिकेट में ट्रेडमार्क साबित हो रहा है। हर छोटी-बड़ी सीरीज जीतने के बाद खिलाड़ी इस गाने पर डांस करते हैं। रील्स बनाते हैं। खुद फैंस भी अपने पसंदीदा प्लेयर्स के वीडियो का इंतजार करते हैं।
मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर भारत ने फाइनल में बोलिंग का फैसला किया। तितास ने शुरुआती ओवर में ही इंग्लैंड की ओपनर लिबर्टी हीप को आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 22 रन हो गया था। शेफाली वर्मा ने अपने बोलर्स का बढ़िया इस्तेमाल किया।
इंग्लैंड की पारी को 17.1 ओवर में महज 68 रन पर समेटने के बाद 14 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर शनिवार को अपना 19वां जन्मदिन मनाने वाली कप्तान शेफाली वर्मा को शानदार तोहफा दिया। भारत के लिए सौम्या तिवारी और जी तृषा ने 24-24 रन की पारी खेली दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित की।
इसी के साथ भारतीय महिला टीम ने किसी भी स्तर पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के वैश्विक खिताब के सूखे को खत्म किया। सीनियर टीम सभी प्रारूपों में तीन मौकों पर वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है, लेकिन हर बार खिताब से दूर रह गई थी। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए 5 करोड़ ईनामी राशि की घोषणा की।

U19 T20 विश्व विजेता भारतीय टीम की सभी सूरमाओं के बारे में जानें, जिन्होंने रचा इतिहास

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
 22 July 2026
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
Advt.