बाजार खुलते ही रॉकेट बना कल्याण जूलर्स का शेयर, रातोंरात आखिर ऐसा क्या हो गया?
Updated on
22-08-2024 02:23 PM
नई दिल्ली: कल्याण जूलर्स का शेयर आज बाजार खुलते ही करीब सात फीसदी उछल गया। बीएसई पर यह पिछले सत्र में 548.15 रुपये पर बंद हुआ था और आज शुरुआती कारोबार में 7% से अधिक उछाल के साथ 589.00 रुपये पर पहुंच गया। अमेरिकी निवेशक Warburg Pincus की एक सहयोगी कंपनी ने Highdell ने 2.36% हिस्सेदारी 13 अरब रुपये में बेचने की घोषणा की है। इस हिस्सेदारी को कंपनी के फाउंडर टी एस अय्यर कल्याणरामन खरीदेंगे। Highdell 535 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 24 मिलियन से अधिक शेयर बेचेगी। कल्याणरामन के पास अभी कंपनी में 60.59% हिस्सेदारी है। इस डील के चलते कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।
कल्याण जूलर्स के शेयरों में इस साल अब तक करीब 60 फीसदी तेजी आई है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 633.35 रुपये है। 24 जुलाई को कंपनी का शेयर इस स्तर पर पहुंचा था। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 202.60 रुपये है जहां यह पिछले साल 25 सितंबर को पहुंचा था। अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म Warburg Pincus की Highdell के जरिए कल्याण जूलर्स में 9.2% हिस्सेदारी है। Warburg ने सबसे पहले साल 2014 में कल्याण जूलर्स में निवेश किया था। मार्च 2021 में लिस्टिंग के बाद उसकी कंपनी में 24.6% हिस्सेदारी थी।
कब बनी थी कंपनी
त्रिशूर मुख्यालय वाली कंपनी कल्याण जूलर्स के पूरे देश में जूलरी के शोरूम हैं। इसकी स्थापना टीएस कल्याणरामन ने 1993 में की थी। कंपनी मार्च 2021 में लिस्ट हुई थी। सुबह 10.30 बजे कल्याण जूलर्स का शेयर 4.98% की तेजी के साथ 575.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 59,255.12 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…