Select Date:

कंगना रनौत ने 'पठान' पर 'खान' को लेकर किया ऐसा कमेंट, उर्फी जावेद ने कर दी ऐसी-तैसी

Updated on 30-01-2023 06:26 PM
शाहरुख खान की 'पठान' ने देशभर में 275 करोड़ की कमाई कर वर्ल्डवाइड करीब 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बड़े पर्दे पर पांच साल बाद शाहरुख खान का कमबैक काफी लकी साबित हुआ है। क्योंकि इनकी फिल्म ने महज 5 दिन में छप्पड़फाड़ कलेक्शन किया है और बाहुबली 2 और केजीएफ 2 को नाकों चने चबाने पर मजबूर कर दिया है। इन सब के बीच बायकॉट गैंग ठंडे बस्ते में चला गया तो कंगना रनौत की आवाज ने शोर मचा दिया है। इसी फिल्म को लेकर एक्ट्रेस ने भतेरे ट्वीट किए, जिस दौरान वह उर्फी जावेद से भी जा भिड़ी हैं। दोनों कि ट्विटर वॉर क्यों और कैसे शुरू हुई और दोनों ने एक-दूसरे को क्या कहा, आइए बताते हैं।
दरअसल, बॉलीवुड फिल्म प्रड्यूसर प्रिया गुप्ता ने थिएटर के अंदर का एक वीडियो ट्वीट किया। इसमें 'झूमे जो पठान' गाना बज रहा है और ऑडियंस फोन की लाइट को ऑन करके उस पर थिरक रही है। ट्वीट में प्रिया ने लिखा- शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आपको पठान फिल्म की जबरदस्त सफलता के लिए बधाई। इससे पहला तो ये साबित होता है कि हिंदू और मुस्लिम दोनों ही SRK को बराबर से प्यार करता है और दूसरा बायकॉट विवाद ने फिल्म को नुकसान नहीं बल्कि फायदा पहुंचाया है। तीसरा ये कि एरॉटिका और अच्छा म्यूजिक भी काम आया। चौथा ये कि भारत सुपर सेक्युलर है।

कंगना रनौत ने किया ट्वीट

अब इसी को रीट्वीट करते हुए कंगना रनौत ने लिखा- बहुत अच्छा विश्लेषण... इस देश ने सिर्फ और सिर्फ खान को ही प्यार किया है और कभी-कभी सिर्फ और सिर्फ खान को करते ही हैं। साथ ही मुस्लिम एक्ट्रेसेस को लेकर जुनून सवार है। इसलिए भारत पर नफरत और फासीवाद का आरोप लगाना बहुत गलत है... दुनिया में भारत जैसा कोई देश नहीं है।

उर्फी जावेद का पलटवार

कंगना रनौत के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद का रिएक्शन आया। उन्होंने एक्ट्रेस के उस ट्वीट को रीट्वीट कर लिखा- हे भगवान! ये क्या बंटवारा है, मुस्लिम एक्टर्स, हिंदू एक्टर्स। कला को धर्म के नाम पर नहीं बाटा जाता। यहां सिर्फ एक्टर्स हैं।

कंगना रनौत का उर्फी जावेद को जवाब

उर्फी जावेद की इन बातों पर कंगना रनौत रुकी नहीं। उन्होंने पलटवार करते हुए एक और ट्वीट किया। लिखा- 'हां मेरी प्यारी उर्फी ये एक आदर्श दुनिया होगी लेकिन यह तब तक संभव नहीं है जब तक हमारे पास समान नागरिक संहिता नहीं है। जब तक यह देश संविधान में बंटेगा नहीं होगा तब तक यह विभाजित रहेगा। आइए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से साल 2024 के मेनिफेस्टो में हम सभी समान नागरिक संहिता की मांग करें। क्या हम कर सकते हैं?' हालांकि इस पर उर्फी का जवाब नहीं आया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.