Select Date:

दिल्ली Acid हमलावरों पर फूटा कंगना रनोट का गुस्सा:बोलीं- मेरी बहन पर रोड साइड रोमियो ने एसिड से किया था हमला, हादसे के बाद मुझे भी लगने लगा था डर

Updated on 15-12-2022 08:11 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए एसिड फेकने वाले लोगों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल मंगलवार (13 दिसंबर) को दिल्ली के द्वारका इलाके में एक शक्स ने 17 साल की लड़की पर एसिड फेका था। हालांकि इस वारदात के तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब कंगना रनोट ने सोशल मीडिया के जरिए इस पर रिएक्ट किया है।

इस घटना से मैं भी डर गई थी

कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जब मैं छोटी थी तब मेरी बहन रंगोली चंदेल पर रोड साइड रोमियो ने एसिड से हमला किया था। उस वजह से उसे 52 सर्जरी से गुजरना पड़ा था। उस समय उसके मेंटल और फिजिकल ट्रामा का कोई अंदाजा नहीं लगा सकता था। हम एक परिवार के रूप में टूट गए थे। मुझे भी थेरेपी से गुजरना पड़ा था, क्योंकि मेरे अंदर एक डर बैठ गया था कि मेरे पास से गुजरने वाला कोई भी इंसान मेरे ऊपर तेजाब फेंक सकता है।'

हमें इसके खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए

कंगना ने आगे लिखा, 'इसी वजह से जब भी कोई बाइक वाला या कार में बैठा इंसान मेरे पास के गुजरता था तब मैं अपना चेहरा ढक लेती थी। ये अत्याचार अभी बंद नहीं हुआ है। सरकार को इन अपराधों के खिलाफ बहुत कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। मैं गौतम गंभीर से सहमत हूं। हमें एसिड फेकने वाले लोगों के खिलाफ बहुत सख्त कदम उठाना चाहिए।

एसिड अटैक से थर्ड डिग्री बर्न हुई थीं रंगोली

कंगना रनोट की बहन रंगोली चंदेल पर एसिड अटैक हुआ था। हमले के समय वो 21 साल की थीं और थर्ड डिग्री बर्न की शिकार हुई थीं। एक इंटरव्यू में कंगना ने खुलासा किया था कि उस समय रंगोली का आधा चेहरा जल गया था, एक आंख की रोशनी चली गई थी, एक कान पिघल गया था और उनके ब्रेस्ट भी गंभीर रूप से डैमेज हो गए थे। हालांकि रंगोली अब शादीशुदा हैं और उनका 5 साल का एक बेटा है। वो अक्सर इवेंट्स और स्क्रीनिंग में कंगना के साथ नजर आती रहती हैं।

'इमरजेंसी' में नजर आएंगी कंगना

कंगना की बात करें तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' के आखिरी शेड्यूल पर काम कर रही हैं। इस फिल्म में कंगना एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन भी खुद ही कर रही हैं। इतना ही नहीं कंगना इस फिल्म को अपने प्रोडक्शन हाउस 'मणिकर्णिका' तले बना रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म अगले साल यानी 2023 में रिलीज होने वाली है। इसमें कंगना इंदिरा गांधी का रोल प्ले करती हुई नजर आएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.