Select Date:

अर्जुन बिजलानी संग अंतरंग सीन में डर गई थीं कनिका मान, लगीं रोने तो शर्मिदा हो सेट छोड़कर चले गए थे एक्टर

Updated on 31-07-2025 02:59 PM
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस कनिका मान ने वेब सीरीज 'रूहानियत' में अर्जुन बिजलानी के साथ काम किया था। इस सीरीज का पहला सीजन साल 2022 में OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आया था, और दूसरा सीजन उसी साल जुलाई में प्रीमियर हुआ। इस सीरीज में कनिका मान और अर्जुन बिजलानी के बीच कुछ अंतरंग सीन्स थे, जिन्हें करने में एक्ट्रेस का बुरा हाल हो गया था। कनिका सेट पर ही रोने लगी थीं।

कनिका मान ने 'फिल्मीज्ञान' से बातचीत में यह खुलासा किया। साथ ही बताया कि जब वह रोने लगीं, तो अर्जुन बिजलानी शर्मिदां होकर सेट छोड़कर चले गए। अर्जुन को लगा कि शायद कनिका उनकी वजह से असहज हो गई हैं।

कनिका मान ने सुनाया 'रूहानियत' के अंतरंग सीन का किस्सा

कनिका मान ने बताया, 'मैं उस सीन को करते हुए रोई थी। मैं सहज नहीं थी। सेट पर कई लोग होते हैं। हां, ऐसे सीन शूट करते समय लोगों की संख्या कम कर दी जाती है, लेकिन फिर भी, यह अजीब था और मैं रोने लगी। मैंने उनसे कहा कि इस सीन को रहने देते हैं।'

रोने लगी थीं कनिका तो सेट छोड़कर चले गए थे अर्जुन बिजलानी, हुए शर्मिंदा

कनिका ने आगे बताया, 'अर्जुन को कुछ अजीब लगा। उन्हें लगा कि मैं उनकी वजह से असहज हो गई हूं। वह सेट छोड़कर चले गए। मैंने उनसे माफी मांगी। वह मेरे सीनियर हैं। उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। मैंने अर्जुन से माफी मांगी और फिर वह सीन आराम से किया।' मालूम हो कि अर्जुन बिजलानी उम्र में कनिका मान से 11 साल बड़े हैं।

कनिका मान और अर्जुन बिजलानी का करियर

कनिका मान के करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 2018 में 'बढ़ो बहू' में छोटे से रोल से शुरुआत की थी। फिर वह 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' से घर-घर मशहूर हो गईं। साल 2024 में वह टीवी शो 'चांद जलने लगा' में नजर आईं। वहीं, अर्जुन बिजलानी कई टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में एक कैमियो में नजर आए थे। पिछले साल वह 'लाफ्टर शेफ्स: एंटरटेनमेंट अनलिमिटेड' में भी दिखे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.