अक्षय की फ्लॉप लिस्ट में शामिल हो रही 'कन्नप्पा', काजोल की 'मां' का भी डर खत्म, 'F1' मचा रहा तूफान
Updated on
03-07-2025 01:30 PM
मुकेश कुमार सिंह के डायरेक्शन में करीब 200 करोड़ में बनी 'कन्नप्पा' अक्षय कुमार की लिस्ट में एक और फ्लॉप फिल्म साबित होती दिख रही है। हालांकि, इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा विष्णु मंचू,प्रभास,मोहनलाल,काजल अग्रवाल,मोहन बाबू जैसे की सितारे हैं, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की कमाई थम चुकी है और अब कोई उम्मीद भी नहीं दिख रही। वहीं काजोल की हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'मां' का भी डर लोगों में खत्म होता दिख रहा है, जबकि इन दोनों की तुलना में ब्रैड पिट की 'एफ 1' का धमाल जारी है।
काजोल पहली बार 'मां' से किसी हॉरर-थ्रिलर जॉनर की फिल्म में एंट्री मारी है। हालांकि इस फिल्म के साथ एक तगड़ा सोशल मेसेज भी है। काजोल एक मां की भूमिका में है, जो अपनी बेटी को राक्षस से बचाने के लिए सबकुछ दांव पर लगा देती है।
काजोल की 'मां' ने छठे दिन कितनी कमाई
फिल्म ने मंगलवार को जहां 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी वहीं बुधवार को कलेक्शन में भारी गिरावट रही। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने देसी बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन 1.75 करोड़ की कमाई की और कुल मिलाकर 6 दिनों में 24.90 करोड़ पर जा चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालें को इसने 5 दिनों में 31.50 करोड़ की कमाई की थी जो अब करीब 33 करोड़ के आसपास हो चुकी है।
अक्षय और प्रभास की फिल्म 'कन्नप्पा' की कहानी
मुकेश कुमार सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कन्नप्पा' के लिए सिनेमाघरों से अपने बजट को निकाल पाना अब काफी मुश्किल लग रहा है। फिल्म की कहानी एक नास्तिक आदिवासी कन्नप्पा की है जो भगवान में यकीन नहीं करता लेकिन बाद में वो शिव भक्त बनता है। थिन्नाडु (विष्णु मंचू) नाम के इस शख्स का भरोसा भगवान से बचपन से ही उठ जाता है, क्योंकि उसने बचपन में अपने दोस्त की बलि देखी है। इसके बाद कहानी में तब मोड़ आता है जब उसकी लाइफ में उसकी प्रेमिकी की एंट्री होती है। हालांकि, कलेक्शन से साफ पता लग रहा है कि फिल्म की कहानी लोगों को पसंद नहीं आ रही।
'कन्नप्पा' की कमाई छठे दिन कितनी
'कन्नप्पा' छठे दिन भी कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। तेलुगू, हिन्दी, कन्नड़ और मलयालम जैसी पांचों भाषाओं में आ चुकी ये फिल्म सब मिलाकर भी छठे दिन 2 करोड़ को पार नहीं कर सकी।इस फिल्म ने केवल 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की और कुल मिलाकर देसी बॉक्स ऑफिस पर 28.65 करोड़ का कलेक्शन कर सकी है।
ब्रैड पिट की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'F1'
इन दोनों फिल्मों के साथ ब्रैड पिट की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'F1' जहां दुनिया भर में हुंकार रही वहीं भारत में भी बाकी फिल्मों से काफी तेज चलती नजर आ रही। इस फिल्म ने भारत में छठे दिन 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की और कुल मिलाकर यहां अब तक 32.00 करोड़ से आगे निकल चुकी है। 5 दिनों में इसने दुनिया भर में 1500 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं अब ये फिल्म 1600 करोड़ से आगे जा चुकी है।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…