Select Date:

कानपुर: फ्लैट में 'कैद' रहती थीं जुड़वा बेटियां, मां तक से नहीं करने देता था बात, खुल रहीं शशिरंजन की करतूतें

Updated on 21-04-2026 02:13 PM
कानपुर: यूपी के कानपुर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में नाबालिग जुड़वा बेटियों की हत्‍या के बाद आरोपी पिता शशिरंजन से जुड़े कई राज सामने आ रहे हैं। पत्‍नी रेशमा और पड़ोसियों ने चौंकाने वाली बातें पुलिस को बताई हैं। शशिरंजन दोनों बेटियों को अपने पास ही रखता था। वह उन पर कड़ी नजर रखता था। जब घर में नहीं रहता था तो सीसीटीवी कैमरे के जरिये उनकी गतिविधियां देखा करता था। दोनों बच्चियों को अपार्टमेंट में अन्‍य बच्‍चों के साथ खेलने की छूट नहीं थी। अगर वो बाहर जाने या किसी से बातचीत करने का प्रयास करती थीं तो उनको डांट पड़ती थी।
पिता के गुस्‍से के डर से दोनों लड़कियां ज्‍यादातर फ्लैट के अंदर ही रहती थीं। पड़ोसी बच्‍चे अगर उनको खेलने के लिए उनको बाहर बुलाते थे तो वे मना कर देती थीं। रेशमा ने बताया कि बेटियों ने साइकिल दिलाने की जिद की थी तो शशिरंजन ने दिला तो दी पर चलाने की इजाजत भी केवल फ्लैट के अंदर थी।


बेटियों को मुझसे बात नहीं करने देता था शशिरंजन: रेशमा

रेशमा ने बताया कि शशिरंजन से उसका विवाद बहुत सालों से था। वह चंडीगढ़ की एक महिला से फोन पर घंटों बात करता था। उससे मिलने भी चंडीगढ़ जाता रहता था। वह बेटियों को उसके पास आने नहीं देती थी। बेटियां अगर मां से बात करना चाहें तो उन्‍हें फटकार देता था। इसलिए बेटियां डरती थीं। जब शशिरंजन कई दिनों के लिए चंडीगढ़ जाता था तभी बेटियां उससे बात कर पाती थीं। हालांकि, तब भी उन्‍हें डर लगता था कि पिता कहीं सीसीटीवी कैमरे से निगरानी ना रख रहे हों।


बड़े भाई ने कहा- शशिरंजन से हमारा कोई लेना-देना नहीं

किदवई नगर में हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। रेशमा ने बताया कि उसने सबसे पहले शशिरंजन के बड़े भाई राजीव को फोन कर हत्‍याकांड के बारे में बताया। उन्‍होंने कहा कि शशिरंजन से उनका कोई संबंध नहीं है। वह कानपुर नहीं आएंगे। इसके अलावा राजीव ने रेशमा से यह भी कहा कि इस मामले को लेकर उनको दोबारा फोन ना करे। उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। रेशमा के मुताबिक, शशिरंजन के परिवार के लोग बिहार में रहते हैं। 2014 में सास के निधन के बाद न तो कोई कानपुर से बिहार गया और ना ही परिवार का कोई सदस्‍य वहां से यहां आया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
 17 July 2026
जाने-माने शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। वो बस नमक-पानी पीकर ही…
 17 July 2026
नई दिल्लीः अमेरिका से एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी कंपनी…
 17 July 2026
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा…
 17 July 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा तय कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में 7 बिल पेश…
 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
Advt.