Select Date:

ऑस्कर नॉमिनेशन में भेजा गया कांतारा का नाम:RRR के साथ इस रेस में हुई शामिल

Updated on 22-12-2022 07:15 PM

कांतारा को ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेशन के तौर पर भेजा गया है। इसके मेकर्स होम्बले फिल्म्स ने हाल ही में इसकी पुष्टि की है। मेकर्स का कहना है कि उन्होंने अपनी फिल्म कांतारा को लास्ट मोमेंट पर ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेशन भेजा है। मेकर्स ने उम्मीद जताई है कि उनकी फिल्म को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट कर लिया जाए जिससे कि फिल्म में दिखाए गए मैसेज को ग्लोबली पहचान मिल पाए।

इससे पहले एस एस राजामौली की RRR को पहले ही ऑस्कर के नॉमिनेशन के लिए भेजा जा चुका है। बता दें कि ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन में बनी कांतारा ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।

मेकर्स ने किया कन्फर्म

होम्बले प्रोडक्शंस के फाउंडर विजय किरगंदूर ने कहा, 'हमने कांतारा को ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। हम चाहते है कि इस फिल्म के जरिए हमने जो संदेश देने की कोशिश की है उसे ग्लोबली एक पहचान मिल जाए।' बता दें कि इससे पहले RRR को ऑस्कर के 'फॉर योर कंसीडरेशन' कैटेगरी में भेजा गया है।

400 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है फिल्म

KGF के बाद कांतारा ने कन्नड़ इंडस्ट्री में एक नया अध्याय लिख दिया है। मूल रूप से कन्नड़ भाषा में बनी इस फिल्म ने पूरी दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

आज कल की फिल्में जो रिलीज के दो सप्ताह बाद ही दम तोड़ देती हैं वहीं कांतारा ने लगभग दो महीने तक थिएटर्स में शानदार रन जारी रखा। सिर्फ 18 करोड़ में बनी इस फिल्म की कमाई देख फिल्म जगत के सभी पंडित और क्रिटिक्स हैरान हैं।

IMDb पर बेस्ट रेटिंग वाली इंडियन फिल्म

ऋषभ शेट्टी स्टारर इस फिल्म का जलवा बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ IMDb पर भी है। IMDb की लिस्ट में कांतारा टॉप पर बनी हुई है। 9.4 की रेटिंग हासिल कर इसने बेस्ट इंडियन फिल्म बनने का रिकार्ड बना दिया है। इससे पहले ये रिकार्ड केजीएफ-2 के नाम था।

क्या है फिल्म की कहानी

कांतारा में हिंदू मान्यताओं को दिखाया गया है। फिल्म मूल रूप से भूत कोला की परंपरा पर बेस्ड है। भूत कोला कर्नाटक के ग्रामीण इलाकों में मनाए जानी वाली प्रथा है। इसमें गांव के लोगों द्वारा दैव की पूजा की जाती है। पूजा के दौरान गांव का ही व्यक्ति दैव की वेश-भूषा धारण करता है और नृत्य करने लगता है। नृत्य करने वाले व्यक्ति को दैव नर्तक कहते हैं।

माना जाता है कि नृत्य करने के दौरान व्यक्ति के अंदर देवता आ जाते हैं। इस दौरान दैव नर्तक जो भी बात कहता है वो गांव वालों के लिए वो भगवान का आदेश माना जाता हैा कांतारा मूवी की कहानी भी इसी प्रथा से प्रेरित है।

थिएटर्स में 30 सितंबर को रिलीज हुई थी फिल्म

ऋषभ शेट्टी स्टारर इस फिल्म को थिएटर्स में 30 सिंतबर को रिलीज किया था। रिलीज के शुरुआती दिनों में फिल्म की कमाई काफी स्लो थी लेकिन धीरे धीरे जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म ने कमाई का रफ्तार पकड़ना शुरू किया। मूल रूप से कन्नड़ भाषा में बनी इस फिल्म की शानदार कमाई को देखते हुए मेकर्स ने इसे 14 अक्टूबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.