एक्टर के बाद सिंगर बने कपिल, गुरु रंधावा संग 9 फरवरी को रिलीज होगा उनका डेब्यू सॉन्ग 'अलोन'
Updated on
31-01-2023 07:33 PM
टीवी कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा' शो के होस्ट कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एक्टिंग में हाथ आजमाने के बाद अब कपिल सिंगर बनने की तैयारी में हैं। जल्द ही सिंगर गुरु रंधावा संग कपिल का नया गाना रिलीज होने वाला है। इस गाने का टाइटल है 'अलोन'। इस बात की जानकारी खुद गुरु रंधावा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। सिंगर ने गाने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, हम आप लोगों के साथ 'अलोन' की अनाउंसमेट करने को लेकर एक्साइटेड हैं। मैं इस गाने को पूरी दुनिया को सुनाने का इंतजार कर रहा हूं। यह कपिल पाजी का डेब्यू सॉन्ग होगा। गाना 9 फरवरी को रिलीज होगा।'
कब और कहां रिलीज होगा गाना
कपिल ने अपने डेब्यू सॉन्ग के पोस्टर में ब्लैक टी-शर्ट, ब्राउन कोट और डार्क सनग्लासेज पहन रखा है। वहीं गुरु रंधावा ब्लैक स्वेटर, मैचिंग ब्लैक कोट और ग्लव्स में नजर आ रहे हैं। गुरु ने भी डार्क सनग्लासेज लगा रखे हैं। पोस्टर देखकर साफ पता चलता है कि गाने को काफी खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है। इतना ही नहीं, पोस्टर के साथ- साथ गाने के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई। यह गाना 9 फरवरी को टी- सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।
मीका सिंह ने की तारीफ
कपिल शर्मा के इस गाने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां पोस्टर पर फैंस के कॉमेंट की लाइन लग गई है वहीं मीका सिंह और बादशाह जैसे सिंगर भी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। मीका सिंह ने पोस्टर पर कॉमेंट कर लिखा, 'क्या बात है, दो रॉकस्टार एक फ्रेम में।' वहीं रैपर बादशाह ने दोनों हाथों को ऊपर उठाकर तारीफ करने वाला इमोजी शेयर किया।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…