Karan Johar ने राखी सावंत से पूछा अजीब सवाल, सुनकर बिफरे हैं लोग, कहा- यही सब कभी जान्हवी से क्यों नहीं पूछते?
Updated on
18-05-2023 09:22 PM
एक पुराने वीडियो पर करण जौहर की खूब जमकर लोग आलोचना कर रहे हैं। दरअसल इस वीडियो क्लिप में करण जौहर राखी सावंत से कुछ ऐसा सवाल पूछते नजर आ रहे हैं जो लोगों को पसंद नहीं आ रहा। यह वीडियो करण जौहर के पॉप्युलर चैट शो 'कॉफी विद करण ' के सीजन 2 का है जब बतौर गेस्ट उन्होंने इस शो पर राखी सावंत को बुलाया था।
करण जौहर और राखी सावंत का ये चैट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण जौहर के सवालों का जवाब देते हुए राखी सावंत कहती नजर आ रही हैं, 'मेरा फेस इतना अच्छा नहीं था, मेरी बॉडी इतनी अच्छी नहीं थी।' इसके बाद करण तुरंत उनसे पूछते हैं- तो आपने कुछ किया? आपने मेहनत की? प्लास्टिक सर्जरी, क्या आपने ये सब कराया है?'
राखी बोलीं- कहते हैं जो भगवान नहीं देते वो डॉक्टर दे देते हैं
बेझिझक होकर राखी सावंत ने जवाब देते हुए कहा- मेरे लिप्स बड़े पतले थे, उन्होंने सिलिकॉन से उसे ठीक किया। करण ने फिर पूछा- सिलिकॉन यूज किया? वहीं सिलिकॉन यूज किया या कहीं और भी? इसपर राखी ने जवाब देते हुए कहा- क्यों नहीं? कहते हैं जो भगवान नहीं देते वो डॉक्टर दे देते हैं। मिस वर्ल्ड से लेकर मिस यूनिवर्स, बड़ी हिरोइनें कर सकती हैं तो राखी सावंत क्यों नहीं?
लोग राखी सावंत की तारीफ कर रहे हैं और करण को लेकर थू-थू कर रहे
हालांकि, इस वीडियो पर जहां ईमानदारी से जवाब देने के लिए लोग राखी सावंत की तारीफ कर रहे हैं वहीं करण जौहर को इस तरह के सवाल पूछने के लिए उनकी जमकर आलोचना भी कर रहे।
लोगों ने कहा- यही सवाल जान्हवी और मौनी रॉय से क्य़ों नहीं पूछते?
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। एक ने कहा- करण प्लास्टिक सर्जरी के सवाल से राखी को शर्मिंदा करना चाहते थे लेकिन उन्होंने क्या ग्रेसफुली इसे स्वीकार किया है। एक अन्य ने कहा- अब जान्हवी, अनन्या जैसी हिरोइनों से ये पूछकर दिखाइएगा। एक और ने लिखा- मैं सोच रही हूं कि अगर सेम यही सवाल करण जौहर जान्हवी से पूछते तो क्या होता, प्लीज जान्हवी से भी ऐसा ही सवाल पूछिए, सिर्फ इसलिए कि वो राखी सावंत हैं तो उनसे ऐसे सवाल पूछना आसान लगता होगा। एक यूजर ने कहा- इन महाशय को देखिए, क्या यही सवाल जान्हवी से पूछने की इनकी हिम्मत है? जाइए, यही सवाल नोरा फतेही, मौनी रॉय जैसे एक्ट्रेसेस से पूछकर दिखाइए।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…