कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने एकसाथ मनाया न्यू ईयर? एक गलती और ऐसे खुल गई पोल
Updated on
02-01-2023 07:19 PM
इस बार नए साल का जश्न बॉलीवुड के लिए तो बेहद खास रहा है। जहां कई सेलेब्स ने दुबई से लेकर थाइलैंड तक में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया तो वहीं कुछ कपल्स गुपचुप पार्टी करते नजर आए। लेकिन सोशल मीडिया ने इन कपल्स की पोल खोल दी। ऐसा ही एक कपल या यूं कहें कि एक्स-कपल जो साथ में नया साल मनाता नजर आया, वह हैं कार्तिक आर्यन और सारा अली खान। क्यों चौंक गए ना? आप कहेंगे कि सारा और कार्तिक का तो ब्रेकअप हो गया है। वो दोनों साथ में भी नहीं हैं तो फिर ऐसा कैसे हो सकता है कि दोनों एक साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करें? तो जनाब ऐसा हुआ है, इसकी पोल खुद कार्तिक और सारा के सोशल मीडिया पोस्ट व तस्वीरों से खुली है।
दरअसल Kartik Aaryan और Sara Ali Khan ने रविवार रात यानी 1 जनवरी की रात एक ही लोकेशन से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कीं। दोनों लंदन में हैं और उन्होंने न सिर्फ एक ही होटल में डिनर किया, बल्कि एक ही टाइम पर तस्वीरें भी शेयर कीं। सारा ने क्रिसमस ट्री के आगे पोज देते हुए तस्वीर शेयर की और लोकेशन में Claridge's नाम लिखा। जिस टाइम पर सारा ने तस्वीर शेयर की, ठीक उसी टाइम पर कार्तिक आर्यन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की। इस पर कैप्शन लिखा था- मेरे लिए सिर्फ ब्लैक टी।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…