Select Date:

कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन फॉर्म में परिवार को बचाने उतरे एक्टर

Updated on 12-01-2023 09:18 PM
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जोकि अल्लू अर्जुन की सुपरहिट तेलुगू फिल्म Ala Vaikunthapurramuloo का हिंदी रीमेक है। यह पहली बार होगा जब कार्तिक आर्यन किसी फिल्म में 'लार्जर देन लाइफ' जैसा एक्शन करते नजर आएंगे। इसकी झलक ट्रेलर में नजर आ रही है। ट्रेलर एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी से भरपूर है। 'शहजादा' के ट्रेलर में कार्तिक आर्यन एक जगह एसएस राजामौली का नाम भी लेते हुए नजर आते हैं।

'परिवार पर बात आए तो डिस्कशन नहीं, एक्शन'

ट्रेलर देखकर पता चल रहा है कि कार्तिक आर्यन एक शहजादे के रोल में हैं। 'शहजादा' में कार्तिक आर्यन के किरदार में कई शेड्स नजर आएंगे। ट्रेलर में भी वह कभी कॉमेडी करते तो कभी दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत में कार्तिक आर्यन कहते हैं, 'जब बात फैमिली पर आती है तो डिस्कशन नहीं, एक्शन करते हैं।' इसी डायलॉग से फिल्म की कहानी का हिंट मिल गया है। कार्तिक आर्यन 'शहजादा' में अपने परिवार और उसकी आन-बान और शान को बचाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं।

फिल्म में मनीषा कोइराला, परेश रावल और राजपाल यादव

'शहजादा' 23 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में कृति सेनन, परेश रावल और मनीषा कोइराला भी नजर आएंगी। जहां 'शहजादा' में परेश रावल, कार्तिक आर्यन के पिता के रोल में हैं, वहीं मनीषा कोइराला मां का रोल निभा रही हैं। वहीं कृति सेनन हमेशा की तरह एक ग्लैमरस रोल में हैं। 'शहजादा' में राजपाल यादव भी हैं। लेकिन क्या वह वैसा ही जलवा बॉक्स ऑफिस पर दिखा पाएंगे, जैसा अल्लू अर्जुन की 'अला वैकुंठपुरमूलू' ने दिखाया था, यह देखने वाली बात होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.