कश्मीरी बच्ची की धुआंधार बैटिंग, मंत्रमुग्ध हुए सचिन तेंदुलकर खुद को वीडियो शेयर करने से नहीं रोक सके
Updated on
31-03-2024 01:04 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में कश्मीर का दौरा किया और वहां की खूबसूरती से मंत्रमुग्ध हो गए। 'धरती का स्वर्ग' कहे जाने वाले कश्मीर की सुंदरता और वहां की मेहमाननवाजी ने मास्टर-ब्लास्टर को हैरान कर दिया था। 'क्रिकेट के भगवान' के नाम से मशहूर महान भारतीय खिलाड़ी तेंदुलकर ने अपने प्रशंसकों के लिए कश्मीर यात्रा के कई एक शानदार वीडियो शेयर किए थे। अब सचिन ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक वीडियो को रीट्वीट किया है, जिसमें एक छोटी बच्ची शानदार क्रिकेटिंग शॉट्स लगा रही है।
सचिन तेंदुलकर ने कश्मीर के सोपोर में क्रिकेट खेल रही लड़की का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'युवा लड़कियों को क्रिकेट खेलते देखना हमेशा अच्छा लगता है। ऐसे वीडियो देखकर मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।'
हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने कश्मीर के दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी आमिर हुसैन लोन की प्रतिभा और जुनून को उजागर किया था। क्रिकेट आइकन ने एक क्रिकेट बैट बनाने वाली फैक्ट्री का भी दौरा किया था। जो लोग नहीं जानते, उनके लिए कश्मीरी विलो क्रिकेट बैट के लिए विश्व प्रसिद्ध है। तेंदुलकर ने कश्मीर विलो बल्लों की शिल्प कौशल की भी सराहना की और उन्हें 'मेड इन इंडिया' उत्पादों का महान उदाहरण बताया। महान क्रिकेटर ने लोगों को जम्मू-कश्मीर का दौरा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया, जिसे उन्होंने 'अतुल्य भारत का एक अनमोल रत्न' कहा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…