कटरीना- विक्की ने इकोनॉमी क्लास में किया सफर:फैंस को भा गई कपल की सादगी, बोले- कटरीना आप बहुत ही डाउन टू अर्थ हैं
Updated on
22-12-2022 07:12 PM
हिंदी सिनेमा के मोस्ट लविंग कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। इसी दौरान का उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में कपल नई दिल्ली फ्लाइट में बिजनेस क्लास छोड़कर इकोनॉमी क्लास में नजर आए। वीडियो में विक्की- कटरीना फ्लाइट की इकोनॉमिक क्लास में सफर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में कटरीना को ब्लैक हुडी और सन ग्लासेस में देखा जा सकता है। उन्होंने इसके साथ मैचिंग कैप और मास्क भी पहना हुआ है। वहीं दूसरी सीट में कटरीना के साथ पति विक्की ग्रे हुडी में नजर आ रहे हैं। दोनों अपने फोन में बिजी दिख रहे हैं।
लोगों ने की तारीफ विक्की और कटरीना कै बिजनेस क्लास छोड़कर इकोनॉमी क्लास में ट्रैवल करते देख लोग हैरान रह गए। इस वीडियो को देख लोगों ने कपल की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'कटरीना आप बहुत ही डाउन टू अर्थ हैं'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'मैंने सोचा नहीं कि ये कभी इकोनॉमी क्लास में ट्रैवल कर सकते हैं'। ऐसे ही तमाम यूजर ने इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की की फिल्म गोवंदा नाम मेरा हाल ही में रिलीज हुई है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया है। वहीं, कटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत भी कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई थी। यह एक हॉरर कॉमेडी थी, जिसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ नजर आई थीं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…