Select Date:

प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच कटरीना कैफ की बेबी बंप वाली तस्वीर वायरल, फैंस के बीच मची खलबली, देने लगे बधाई

Updated on 20-09-2025 01:15 PM
पिछले कई महीनों से कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं। हाल ही खबर आई कि कटरीना और विक्की कौशल जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। यह भी दावा किया गया है कि कटरीना अक्टूबर या नवंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। इसी बीच कटरीना की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।

मालूम हो कि कटरीना पिछले कई महीनों से पब्लिक की नजरों से दूर हैं। हाल ही आर्यन खान की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के प्रीमियर पर भी कटरीना नहीं पहुंचीं। विक्की कौशल अकेले ही नजर आए थे, जिससे एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरों को और हवा मिली। और अब कटरीना की बेबी बंप वाली तस्वीर सामने आई है।

कटरीना कैफ की बेबी बंप वाली तस्वीर देख यह बोले फैंस

इस तस्वीर को 'रेडिट' पर शेयर किया गया है। कटरीना कैफ कोई शूट करती नजर आ रही हैं, और बेबी बंप दिख रहा है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कटरीना किसी मैटरनिटी फोटोशूट के पोज दे रही हैं या फिर यह किसी एड शूट का हिस्सा है। पर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और झूम उठे। एक फैन ने लिखा, 'मैं कटरीना के लिए बहुत खुश हूं।' एक और कमेंट है, 'बहुत बहुत बधाई। मैं बेहद खुश हूं।' एक बोला, 'एक पल के लिए मुझे लगा कि करीना की पुरानी तस्वीर है, पर ये तो कटरीना है। बहुत बधाई।

ऐसे शुरू हुई थीं कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें

कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अटकलें 30 जुलाई 2025 को शुरू हुईं, जब मुंबई के एक फेरी पोर्ट पर एक्ट्रेस का पति विक्की कौशल संग एक वीडियो वायरल हुआ। कटरीना तब ओवरसाइज्ड सफेद शर्ट और बैगी पैंट पहने नजर आई थीं। एक्ट्रेस के चलने के अंदाज और लुक को देख कयास लगाए जाने लगे थे कि कटरीना प्रेगनेंट हैं। कटरीना और विक्की ने 2021 में शादी की थी और अब शादी के चार साल बाद वो पहले बच्चे के पैरेंट्स बनेंगे।

2024 में आई थी कटरीना की पिछली फिल्म, तबसे सबसे दूर

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो कटरीना साल 2024 में आई फिल्म 'क्रिसमस' में नजर आई थीं, और उसके बाद से न तो उन्होंने किसी नई फिल्म का ऐलान किया है और ना ही किसी प्रोजेक्ट में नजर आई हैं। वह महीनों से पब्लिक की नजरों से भी दूर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.