Select Date:

क्रिसमस के बाद न्यू ईयर सेलिब्रेट करने निकले कटरीना-विक्की:एयरपोर्ट पर जल्दबाजी में दिखीं कटरीना

Updated on 26-12-2022 06:47 PM

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर कपल की एक वीडियो सामने आई है, जिसे देख लग रहा है कि दोनों न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए कहीं रवाना हो रहे हैं। इस दौरान कटरीना काफी जल्द बाजी में दिखीं। वो बिना चेकिंग कराए ही एयरपोर्ट के अंदर चली गईं। फिर वहां पर मौजूद पुलिस ऑफिसर ने उनसे कहा, 'मैडम चेकिंग के लिए रुकिए'। ये सुनते ही कटरीना वापसा आईं और उन्होंने चेकिंग का प्रोसेस पूरा कराया।

कटरीना ने फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस

कटरीना ने बीती रात (25 दिसंबर) अपने ससुराल वालों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। कटरीना ने इस सेलिब्रेशन की खास झलक फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दिखाई। इन फोटोज में उनके पति विक्की कौशल भी नजर आए। इसके अलावा विक्की के भाई सनी कौशल और कटरीना की बहन इसाबेल कैफ के साथ-साथ विक्की के पेरेंट्स भी मौजूद थे। कटरीना ने इस फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरी क्रिसमस'। यह एक परफेक्ट फैमिली फोटोग्राफ थी।

फैंस लगा रहे कटरीना की प्रेग्नेंसी के कयास

कटरीना के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस उन्हें क्रिसमस विश कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि कटरीना जानबूझकर ऐसे एंगल पर खड़ी थीं, जहां से उनका बेबी बंप नजर नहीं आए। इसके साथ ही क्रिसमस ट्री पर भी कटरीना ने एक फोटो लगाई थी जिस पर पीछे से विक्की ने उन्हें हग किया हुआ है। इस तस्वीर में भी लोगों को कटरीना का बेबी बंप दिख गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.