कैटी पेरी अंतरिक्ष में गाने वाली पहली सिंगर, जेफ बेजोस की मंगेतर संग रॉकेट से रवाना होंगी 5 महिलाएं, आया वीडियो
Updated on
14-04-2025 04:27 PM
मशहूर पॉप स्टार कैटी पेरी के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने वाली है। वह अंतरिक्ष में गाना गाने वाली पहली सिंगर बनने वाली हैं। कैटी पेरी सोमवार को अंतरिक्ष की सीमा को छूने के लिए एक ऑल-फीमेल ग्रुप में शामिल हो रही हैं। वह अरबपति जेफ बेजोस के रॉकेट में 5 महिला सदस्यों के साथ स्पेस में जाएंगी। 'फायरवर्क' और 'कैलिफोर्निया गर्ल्स' की सिंगर को 'अमेजन' के संस्थापक की स्पेस कंपनी 'ब्लू ओरिजन' के एक रॉकेट में पृथ्वी की सतह से 100 किलोमीटर से अधिक ऊपर ले जाया जाएगा। यह न्यू शेपर्ड प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसे NS-31 नाम दिया गया है।
कैटी पेरी के साथ 'ब्लू ओरिजन' के मालिक जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज, टीवी प्रजेंटर गेल किंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्ममेकर केरियन फ्लिन और नासा की पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट आइशा बोवे भी होंगी। सोमवार की सुबह, कैटी पेरी ने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को उस कैप्सूल की एक झलक दिखाई, जो उन्हें और पांच अन्य महिलाओं को अंतरिक्ष में ले जाएगा।
नीले रंग के स्पेस सूट में नजर आईं कैटी पेरी
कैटी पेरी ने सोमवार को जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह नीले रंग के स्पेससूट में दिख रही है। कैटी ने कैप्सूल के अंदर का हिस्सा भी दिखाया, जिसमें वह लॉरेन सांचेज और अन्य महिलाएं पिछले कुछ दिनों से ट्रेनिंग ले रही हैं। कैटी ने वीडियो में अपनी सीट, नंबर-2 पर जूम किया और इसकी झलक दिखाते हुए कहा कि उनका कॉल नेम 'फेदर' है।
'मुझे अंतरिक्ष में गाना है... यह सपनों के साकार होने जैसा'
कैटी पेरी वीडियो में कहती हैं, 'मुझे अंतरिक्ष में गाना है। हम टेकिंग अप स्पेस क्रू हैं। बेशक, इस कहावत का एक अलग अर्थ रहा है। लेकिन अब, पहली बार इसका एक दूसरा मतलब भी है।' पेरी अपने वीडियो के अंत में कहती हैं, 'मैं यह नहीं कहूंगी कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं यहां हूं। मुझे इस पर विश्वास है। मुझे लगता है कि अपने सपनों पर भरोसा करना और ऐसा कहना ही असल में आपके सपनों को साकार करने का तरीका है।'
जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज कर रही हैं मिशन को लीड
कैटी पेरी के साथ जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज भी होंगी, जो एक हेलीकॉप्टर पायलट और पूर्व टीवी पत्रकार हैं। लॉरेन सांचेज ही इस मिशन को लीड कर रही हैं। कैटी पेरी और महिलाओं का यह दल वेस्ट टेक्सास से 10 मिनट की अंतरिक्ष उड़ान पर जाएगा। यह पृथ्वी से 100 किमी की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचेगा और करमन लाइन को पार करेगा, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरिक्ष की सीमा माना जाता है।
60 साल में पहली बार ऑल वुमन क्रू जाएगा स्पेस
ब्लू ओरिजन का रॉकेट अमेरिका के स्थानीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे लॉन्च होगा। बीते 60 साल में यह पहली बार है कि जब कोई स्पेस मिशन बिना किसी पुरुष के उड़ान भरेगा। इससे पहले 1963 में रूसी इंजीनियर वेलेंटिना तेरेश्कोवा ने अकेले अंतरिक्ष की यात्रा की थी। स्पेस में कैटी पेरी और उनकी ऑल वुमन टीम 4 मिनट तक जीरो ग्रेविटी में रहेंगी। इसके बाद कैप्सूल तीन पैराशूट की मदद से वापस धरती पर उतरेगा।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…