फाफ डु प्लेसिस का विकेट गिरा तो खुद को रोक नहीं पाईं काव्या मारन, स्टैंड्स में दिखाए डांस मूव्स
Updated on
16-04-2024 02:54 PM
बेंगलुरु: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में जीत हासिल की। लगभग पूरे मुकाबले में हैदराबाद का दबदबा रहा। बैटिंग के समय आरसीबी ने जरूर वापसी की लेकिन वह सिर्फ हार का अंतर कम कर पाया। पिछली कई सीजन से हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक होता था। इस बार खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं तो टीम की मालकिन काव्या मारन की खुशी का भी ठिकाना नहीं है।
फाफ और विराट ने दिलाई तेज शुरुआत
विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने 287 रनों के जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तेज शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में आरसीबी ने 79 रन ठोक दिए। इसके बाद विराट कोहली आउट हुए लेकिन फाफ का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रही थी। 8वें ओवर में टीम ने 100 का स्कोर पार कर लिया। 23 गेंदों पर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की। लेकिन बाद भी उन्होंने अटैक जारी रखा।
विकेट गिरने पर करने लगी डांस
10वें ओवर की पहली दो गेंद पर 10 रन बनाने के बाद फाफ डु प्लेसिस पवेलियन लौट गए। पैट कमिंस की गेंद पर विकेटकीपर हेनरिच क्लासेन ने उनका कैच लिया। इस विकेट के बाद काव्या मारन की खुशी देखती ही बनती थी। इस दौरान स्टैंड्स में बैठी काव्या के डांस मूव्स भी देखने को मिला। इससे पहले ट्रेविस हेड के शतक पर भी उन्होंने जमकर जश्न मनाया था।
25 रन से हैदराबाद को मिली जीत
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2023 के पॉइंट टेबल में अंतिम नंबर पर थी। 14 मुकाबलों में टीम को सिर्फ 4 जीत मिली थी। लेकिन इस सीजन 6 मैच में हैदराबाद ने 4 जीत हासिल कर ली है। अभी टेबल में वह चौथे नंबर पर हैं। आरसीबी के खिलाफ 25 रनों से जीत हासिल करने से पहले टीम ने पंजाब किंग्स को 2 रन और चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया था। मुंबई के खिलाफ उन्हें 31 रन से जीत मिली थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…