Select Date:

KBC 14: ट्विटर से जुड़े इस सवाल पर ले लीं सभी लाइफलाइन

Updated on 29-10-2022 07:59 PM

कौन बनेगा करोड़पति 14 के शुक्रवार के एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया से जुड़ा एक आसान सा सवाल पूछा। हालांकि कंटेस्टेंट को इस सवाल का जवाब नहीं पता था इसलिए उन्होंने यहां पर अपनी बची हुई सारी लाइफलाइन्स इस्तेमाल कर डालीं। हैरानी की बात यह रही कि बावजूद इसके वह सही जवाब नहीं दे पाईं और सिर्फ 10 हजार रुपये लेकर घर को विदा हो गईं।

अमिताभ ने पूछा था ट्विटर से जुड़ा सवाल
हॉट सीट पर बैठीं कंटेस्टेंट सुमा से अमिताभ बच्चन ने ट्विटर से जुड़ा एक आसान सवाल पूछा था। यह सवाल उन्हें इतना मुश्किल लगा कि वह दूसरे पड़ाव तक भी नहीं जा सकीं। सुमा ने अपनी पहली लाइफलाइन 40 हजार के सवाल पर इस्तेमाल की थी जिसमें उनसे पूछा गया था कि अक्टूबर 2022 में पीएम नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में महाकाल लोक कॉरिडोर का उद्घाटन किया था?

सुमा ने गंवा दीं अपनी सभी लाइफलाइन्स
इस सवाल पर उन्होंने ऑडियंस पोल लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और सही जवाब दिया जो कि मध्य प्रदेश था। इसके बाद बारी आई 80 हजार के सवाल की जिसमें सुमा बुरी तरह उलझ गईं। अमिताभ बच्चन ने सुमा से पूछा था- ट्विटर पर इनमें से कौन सा फीचर आपको अपनी पसंद की ऑडियंस को ट्वीट करने की चॉइज देता है? सुमा ने इस सवाल पर वीडियो कॉल अ फ्रेंड और 50-50 लाइफलाइन इस्तेमाल की।

सिर्फ 2 ऑप्शन्स में से चुनना था जवाब
अब उनके पास 2 विकल्प बचे थे जिनमें से एक था- B. फ्लीट और दूसरा था C.सर्किल। काफी सोच विचार के बाद सुमा ने ऑप्शन बी को लॉक करने के लिए कहा लेकिन यह गलत जवाब था। सही जवाब था ऑप्शन सी। सुमा इस सवाल पर अपनी जीती हुई सारी धनराशि हार गईं और 10 हजार के पड़ाव पर आकर गिरीं। सुमा ने अमिताभ बच्चन को बताया कि असल में वह ट्विटर पर नहीं हैं इसलिए उन्हें इस बारे में नहीं पता है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.