Select Date:

आज Reliance, LIC और IndusInd Bank पर रखें नजर, भर सकती है झोली

Updated on 19-01-2024 01:59 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स 313.90 अंक की गिरावट के साथ 71,186.86 अंक पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 109.70 अंक की गिरावट के साथ 21,462.25 अंक पर बंद हुआ। तीन दिन की गिरावट से निवेशकों को 13.2 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी। शुक्रवार को इंडसइंड बैंक, पूनावाला फिनकॉर्प और Shalby के शेयरों में तेजी आ सकती है। इंडसइंड बैंक का चालू वित्त वर्ष की तीसरी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का नेट प्रॉफिट 17% बढ़कर 2,301 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एनबीएफसी कंपनी पूनावाला फिनकॉर्प का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 76.3 परसेंट की तेजी के साथ 265.1 करोड़ रुपये रहा। मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल Shalby ने गुरुग्राम के Sanar International Hospitals, Gurugram में 87.26 हिस्सेदारी 102 करोड़ रुपये में खरीद ली है।

मूमेंटम इंडिकेटर MACD के मुताबिक शुक्रवार को एलआईसी, परसिसटेंट सिस्टम्स, मिंडा कॉरपोरेशन, जीआर इन्फ्राप्रोजेक्ट्स, एस्टर डीएम हेल्थकेयर और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के शेयरों में तेजी आ सकती है। दूसरी ओर रेनबो चिल्ड्रंस मेडिकेयर, फीनिक्स मिल्स, सन फार्मा, एचडीएफसी एएमसी, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया और त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट की आशंका है।

शेयर मार्केट का हाल

स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 314 अंक लुढ़क गया। एचडीएफसी बैंक में लगातार बिकवाली और टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली तथा बिजली कंपनियों के शेयरों में बिक्री से बाजार नीचे आया। बीएसई सेंसेक्स 313.90 अंक की गिरावट के साथ 71,186.86 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 109.70 अंक की गिरावट के साथ 21,462.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, टाइटन, इंडसइंड बैंक, नेस्ले और मारुति प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और लार्सन एंड टुब्रो में लाभ से गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.