नेट पर पसीना बहाते रह गए... कुलदीप यादव के साथ 'अन्याय' पर सौरव गांगुली का यूं छलका दर्द
Updated on
01-08-2025 02:06 PM
लंदन: प्रिंस ऑफ कोलकाता सौरव गांगुली का मानना है कि कुलदीप यादव को लॉर्ड्स और मैनचेस्टर में नहीं खिलाकर भारत बड़े मौके से चूक गया क्योंकि टेस्ट मैच के आखिरी दो दिन यह स्पिनर अहम भूमिका निभा सकता था। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। कुलदीप यादव इस तरह से पूरी सीरीज में सिर्फ वेटिंग सीट पर ही बैठे रहे, जबकि रविंद्र जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया। हालांकि, गांगुली लगातार कहते रहे कि उन्हें मौका मिलना चाहिए था।
गांगुली ने कहा, 'काश कुलदीप मैनचेस्टर में, लॉर्ड्स में और बर्मिंघम में भी खेलते क्योंकि बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी के बिना टेस्ट के चौथे और पांचवें दिन टीमों को आउट करना मुश्किल होता।' गांगुली ने मैनचेस्टर टेस्ट का उदाहरण दिया, जहां भारत खेलकल मैच ड्रॉ करा दिया।
उन्होंने कहा, 'आपने देखा कि इंग्लैंड के साथ क्या हुआ जब भारत ने एक ऐसी पिच पर बल्लेबाजी की जहां थोड़ा टर्न नहीं रहा था, लेकिन एक भी अच्छा स्पिनर नहीं था इसलिए इंग्लैंड 20 विकेट नहीं ले सका। इसलिए मुझे लगता है कि कुलदीप ऐसे खिलाड़ी है जिन्हें भारत भविष्य में खिलाने पर विचार करता रहेगा।'
उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ऐसे खिलाड़ियों को विदेश में अधिक महत्व देती है, जो गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी कर सकें। यही वजह है कि प्लेइंग-11 में वाशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं, जबकि कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ा है। कुलदप ऐसे गेंदबाजी माने जाते हैं, जो किसी भी मैदान पर विपक्षी टीम को बर्बाद कर सकते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…