केरल के जोड़े ने आर्मी को भेजा शादी का कार्ड:लिखा- आपसे हम सुरक्षित; सेना ने जवाब में भेजीं शुभकामनाएं
Updated on
20-11-2022 04:37 PM
केरल में एक जोड़े ने अपनी शादी में भारतीय सेना का निमंत्रण दिया। निमंत्रण पत्र के साथ इस कपल ने एक खूबसूरत मैसेज भी भेजा। इसमें उन्होंने आर्मी को उनके शौर्य और बलिदान के लिए शुक्रिया कहा। इस इन्विटेशन को सेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और दोनों को शुभकामनाएं दीं। यह पोस्ट अब वायरल हो गया है।
पढ़िए अपने निमंत्रण में इस कपल ने क्या लिखा...
‘डियर हीरोज, हम (राहुल और कार्तिका) 10 नवंबर को शादी कर रहे हैं। देश के लिए आपके प्यार, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति के लिए हम दिल से धन्यवाद देते हैं। हमें सुरक्षित रखने के लिए हम आपके प्रति गहरा आभार महसूस करते हैं। आपकी वजह से हम चैन से सो पाते हैं। आपकी वजह से हम खुशी से शादी कर पा रहे हैं। अपने खास दिन पर आपको बुलावा भेजकर हम बेहद खुश हैं। हम चाहते हैं आप आएं और हमें अपना आशीष दें।’
निमंत्रण पत्र को आर्मी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया
इंडियन आर्मी ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शादी का निमंत्रण कार्ड शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘शुभकामनाएं। हमें अपनी शादी में बुलाने के लिए हम राहुल और कार्तिका को धन्यवाद कहते हैं। हमारी शुभकामनाएं हैं कि कपल की शादीशुदा जिंदगी खुशी और आनंद से भरी हो।’
सोशल मीडिया यूजर्स ने की कपल की तारीफ
सेना के पोस्ट पर कई लोगों ने केरल के कपल की तारीफ की। एक यूजर ने कहा कि यह बहुत ही अच्छी सोच है। लोगों ने सेना के काम और जज्बे की भी तारीफ की। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि कपल ने सेना का निमंत्रण भेजा, यह अच्छा कदम था और सेना ने उसका जवाब दिया, ये भी अच्छा कदम था।
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…