Select Date:

केरल HC बोला- लड़कों को बंद करो:कहा- परेशानी वही पैदा करते हैं, लड़कियों को आजाद रहने दो

Updated on 08-12-2022 05:59 PM

केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को कहा, 'अकेले लड़कियों के लिए कर्फ्यू क्यों, लड़कों पर ऐसा कोई प्रतिबंध क्यों नहीं है। लड़कों को बंद करो, क्योंकि वे परेशानी पैदा करते हैं। लड़कियों को आजादी दो।' जस्टिस देवन रामचंद्रन ने यह बात कोझिकोड गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट्स की याचिका पर सुनवाई करते हुए कही। उन्होंने यह भी कहा कि 8 बजे के बाद लड़कों के लिए कर्फ्यू लगाएं। काउंटर एफिडेविट दाखिल करने के लिए मामले को 15 दिसंबर को लिस्टेड किया गया है।

पहले पढ़िए ये मामला क्या है
कोझिकोड के सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्राओं को रात 9.30 बजे के बाद आने-जाने की अनुमति नहीं है। इसके खिलाफ 5 लड़कियों ने हाईकोर्ट में अपील की थी और इसे रद्द करने की मांग की थी। यह आदेश 2019 में जारी किया गया था। केरल हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान उच्च शिक्षा विभाग ने दलील दी कि हॉस्टल कर्फ्यू लगाने का फैसला अभिभावकों की मांग पर लिया गया है।

केरल हाईकोर्ट की बड़ी बातें

  • मामले की दूसरी सुनवाई में जस्टिस रामचंद्रन ने कहा- 'कैम्पस को सुरक्षित बनाना सरकार की जिम्मेदारी है। गर्ल्स हॉस्टल में कर्फ्यू लगाने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। न ही लड़कियों पर बैन लगाने से कुछ हासिल होगा। हम कब तक अपने स्टूडेंट्स को बंद रख सकते हैं? सोचिए, केरल ने तरक्की नहीं की है। इसलिए लड़कियों को बंद रखना जरूरी है। अगर समाज यही चाहता है, तो ऐसा ही हो।'
  • जस्टिस रामचंद्रन ने कहा कि पिछली सदियों में उन्हें बंद करके हमें क्या मिला है? क्या आप वाकई सोचते हैं कि अब चीजें बेहतर हैं? ये आम राय है कि अब और ज्यादा बुरा वक्त है। अपने बच्चों पर अविश्वास करके हमने क्या हासिल किया है, कुछ भी नहीं। हमें बैन लगाने में कोई समस्या नहीं है, हालांकि ऐसे प्रतिबंध सभी के लिए समान रूप से लागू होने चाहिए न कि किसी एक लिंग विशेष के लिए।
  • जस्टिस देवन बोले, 'हम हॉस्टल के लिए नियम बनाते हैं, लेकिन पुरुषों के लिए इसे शिथिल कर देते हैं। इससे लगता है कि लड़कियां ही सारी समस्या हैं। मैं सरकार पर आरोप नहीं लगा रहा, बस इतना कह रहा हूं कि सरकार समाज का प्रतिबिंब है। जब माता-पिता चाहते हैं कि उनकी बेटियों को बंद कर दिया जाए, तो सरकार इसे कैसे मना कर सकती है।'
  • उन्होंने यह भी कहा- प्रतिबंध लगाने जैसे फैसले वे लोग न लें, जो अलग पीढ़ी के हैं। क्योंकि हर पीढ़ी एक नए देश की तरह होती है, और हमें नई पीढ़ी के लिए कानून बनाने का कोई अधिकार नहीं है।

सरकार की जिम्मेदारी लड़कियों को बंद न करें, सक्षम बनाए
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि आधुनिक समय में जेंडर बेस्ड सिक्योरिटी देने के नाम पर किसी भी तरह के पितृसत्तावाद को नजर अंदाज करना होगा क्योंकि लड़कियां अपनी देखभाल करने में उतनी ही सक्षम हैं जितना लड़के। और ऐसा नहीं है तो सरकार की जिम्मेदारी है कि उन्हें बंद करने के बजाय उन्हें इतना सक्षम बनाया जाए।मुस्लिम विवाह के एक मामले में 18 नवंबर 2022 को केरल हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने फैसला सुनाया, मुस्लिम पर्सनल लॉ में नाबालिगों की शादी वैध होने के बावजूद POCSO एक्ट के तहत इसे अपराध माना जाएगा। इसके साथ ही नाबालिग पत्नी से यौन संबंध बनाने वाले पति की जमानत अर्जी भी खारिज कर दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.