'स्त्री 2' के आगे चारों खाने चित हुई 'खेल खेल में' और 'वेदा', जानिए ओपनिंग डे पर दोनों का हाल
Updated on
16-08-2024 05:55 PM
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' ने जहां ओपनिंग डे पर बंपर कमाई का नया रेकॉर्ड बनाया है, वहीं इसके साथ रिलीज हुई 'वेदा' और 'खेल खेल में' को इस क्लैश से तगड़ा नुकसान हुआ है। खासकर, अक्षय कुमार के लिए ऐसा लग रहा है जैसे बॉक्स ऑफिस पर उनका बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। यह दिलचस्प है कि एक ओर जहां 'स्त्री 2' में उनके सरप्राइज कैमियो की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं लीड रोल में उनकी 'खेल खेल में' पहले दिन जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की 'वेदा' से भी पिछड़ गई है। यह हाल तब है, जब गुरुवार को 15 अगस्त की छुट्टी थी।
हॉलिडे रिलीज के बावजूद 'खेल खेल में' और 'वेदा' की बॉक्स ऑफिस पर शुरूआत खराब रही है। दोनों ही फिल्में 'स्त्री 2' के आगे घुटनों पर हैं। एक ओर जहां, अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी 'स्त्री 2' ने पहले दिन 45.75 करोड़ रुपये के साथ 2024 की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग का रेकॉर्ड बना लिया है, वहीं 'वेदा' और 'खेल खेल में' मिलकर भी 11.35 करोड़ रुपये ही कमा सकी हैं। ये दोनों ही फिल्में सिनेमाघरों में लगभग बराबर (1500-2000) स्क्रीन्स पर रिलीज हुई हैं।
'वेदा' ने ओपनिंग डे पर कमाए 6.30 करोड़ रुपये
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी 'वेदा' ने ओपनिंग डे पर गुरुवार को 6.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसमें से हिंदी में 6.28 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ स्टारर इस एक्शन-ड्रामा की ऑडियंस ऑक्यूपेंसी औसतन 35.63% रही है। जबकि 'स्त्री 2' के शोज में इसके दोगुने से अधिक 77.09% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं।
'खेल खेल में' ने पहले दिन कमाए सिर्फ 5.05 करोड़ रुपये
दूसरी ओर, मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी 'खेल खेल में' ने ओपनिंग डे पर महज 5.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। यह हाल तब है जब यह एक कॉमेडी फिल्म है और इसमें अक्षय कुमार, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, फरदीन खान, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल जैसी स्टारकास्ट है। बहरहाल, यहां एक चीज गौर करने वाली है कि 'खेल खेल में' की ऑडियंस ऑक्यूपेंसी 'वेदा' से अधिक 40.26% है। यानी 'खेल खेल में' को देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचने वाले दर्शकों की संख्या 'वेदा' से थोड़ी अधिक रही है, लेकिन टिकट की कीमतों के कारण यह कमाई में थोड़ी पीछे रह गई।
'वेदा' और 'खेल खेल में' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
दोनों ही फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी बेकार है। बल्कि 'स्त्री 2' के आगे यह ग्लोबल मार्केट में भी कहीं नहीं टिकती है। 'स्त्री 2' पहले दिन वर्ल्डवाइड 80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। जबकि 'वेदा' ने 9.47 करोड़ रुपये और 'खेल खेल में' ने 7.55 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। विदेशों में भी दोनों फिल्में आगे-पीछे ही हैं। 'खेल खेल में' ने जहां विदेशों में ओपनिंग डे पर 1.50 करोड़ का कारोबार किया है, वहीं 'वेदा' ने 2 करोड़ रुपये का।
अधिक दर्शक मिले, फिर भी 'खेल खेल में' की कमाई हुई कम
'खेल खेल में' दिल्ली-एनसीआर बेल्ट में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म मल्टीप्लेक्स ऑडियंस को थोड़ी रास आ रही है। जबकि वेदा ने गुजरात, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे क्षेत्रों में बेहतर है। अधिकांश मास सर्किट में 'खेल खेल में' की कमाई बेहतर रही, लेकिन 'वेदा' हिंदी सर्किट और सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में अधिक प्रभावशाली है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों के पास स्थिति सुधारने का अभी बड़ा मौका है, क्योंकि वीकेंड के बाद सोमवार को भी रक्षाबंधन की आंशिक छुट्टी है।
बीते साल 'गदर 2' के सामने OMG 2 ने कमाए थे 10 करोड़ रुपये
यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि पिछले साल अक्षय कुमार के कैमियो वाली OMG 2 ने 'गदर 2' के साथ क्लैश के बावजूद ओपनिंग डे पर 10.26 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। दोनों फिल्में 11 अगस्त को रिलीज हुई थीं। यह कोई छुट्टी का दिन नहीं था। लेकिन इस गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी थी। ऐसे में अच्छा होता यदि 'स्त्री 2' के साथ 'वेदा' और 'खेल खेल में' भी दहाई अंकों में कमाई करती।
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के खिलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा…
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…