Select Date:

काम को लेकर सुशांत का जुनून देख दंग रह गई थीं कियारा आडवाणी, सिर्फ 2 घंटे लेते थे नींद

Updated on 21-01-2023 07:18 PM
कहते हैं जब कोई इंसान हमारे बीच न हो तो उसकी अच्‍छी यादें ही सहारा होती हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को ढाई साल से अध‍िक वक्‍त हो गया है। शायद ही कोई ऐसा दिन बीता है जब सोशल मीडिया से लेकर निजी जीवन में उनके परिवार और फैंस ने उन्‍हें याद नहीं किया। आज भी सुशांत के लिए न्‍याय की गुहार लग रही है। 21 जनवरी 1986 को सुशांत पैदा हुए थे। 14 जून 2020 का वो मनहूस दिन आज भी किसी डरावने सपने की तरह कौंधता है, जब सुशांत की लाश उनके मुंबई वाले घर के बेडरूम से बरामद हुई थी। मौत कैसी हुई, यह पहेली आज भी अनसुलझी है। सीबीआई की जांच अभी भी जारी है। लेकिन इन तमाम बातों के बीच सबसे बड़ा सच यही है कि एक खुशमिजाज इंसान, एक बेहतरीन एक्‍टर और एक हद से ज्‍यादा मेहनती शख्‍स‍ियत हमारे बीच नहीं है। सुशांत से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं जो इस बात की तस्‍दीक करते हैं कि अगर वह आज हमारे बीच होते तो सिनेमा की दुनिया में उनका नाम पहले से कहीं अध‍िक रोशन होता। उनके को-स्‍टार्स भी इस बात को बड़े गर्व से मानते और बताते हैं कि सुशांत अपने काम को लेकर कितने संजीदा थे। सुशांत के बारे में एक ऐसा ही किस्‍सा कियारा आडवाणी ने शेयर किया था। वह सुशांत के साथ 'एमएस धोनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी' में नजर आई थीं। कियारा ने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत सिर्फ दो घंटे सोते थे।
साल 2016 में रिलीज 'एमएस धोनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी' Sushant Singh Rajput के करियर सबसे बेहतरीन‍ फिल्‍मों में से है। Kiara Advani ने एक बार एक इंटरव्‍यू में खुलासा किया था कि दिवंगत एक्‍टर किस तरह 'Insomniac' यानी अनिंद्रा के शिकार थे। कियारा बताती हैं कि उन्‍हें यह बात बड़ी 'अजीब' लगती थी कि हमेशा एक्‍ट‍िव दिखते थे। कियारा कहती हैं कि उन्‍होंने सुशांत को सेट पर कभी थके हुए नहीं देखा था। जाहिर है यह एक्‍ट‍िंग और सिनेमा को लेकर सुशांत का प्‍यार और लगाव ही था, जो उन्‍हें हमेशा एक्‍ट‍िव रखता था।

कियारा ने इंटरव्‍यू में किया था सुशांत को लेकर खुलासा

कियारा आडवाणी ने फिल्‍म MS Dhoni: The Untold Story में सुशांत की ऑन-स्क्रीन पत्नी का किरदार निभाया था। फिल्‍म की रिलीज के दौरान ही यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया उर्फ बीरबाइसेप्स के चैनल पर नजर आई थीं। कियारा ने इसी इंटरव्‍यू में खुलासा किया कि कैसे सुशांत ने उन्‍हें बताया कि मानव शरीर को केवल दो घंटे की नींद की आवश्यकता होती है और वह उसी सिद्धांत का पालन करते थे। कियारा ने कहा, 'सुशांत हमेशा काम में एक्‍ट‍िव रहते थे और इसे वह 'फैसिनेटिंग' कहते थे।

सुशांत ने कियारा को समझाया था गहरी नींद का मतलब

कियारा कहती हैं, 'वह अनिद्रा का शिकार था, क्योंकि मुझे याद है कि उसने मुझे यह बताया कि इंसान के शरीर को केवल दो घंटे नींद की जरूरत है। फिर भी जब आप आठ घंटे या सात घंटे सोते हैं तो उसमें से केवल दो घंटे का सही मायने में आपका दिमाग सो रहा होता है, बाकी समय आप बस बेहोशी या सोते हुए दिखते हैं, क्‍योंकि आपका दिमाग उसके बाद एक्‍ट‍िव रहता है।

सुशांत को एक्‍ट‍िव देखकर दंग रह गई थीं कियारा

कियारा बताती हैं, 'उन्होंने कहा कि उन्‍हें बस दो घंटे की नींद की जरूरत होती है।' कियारा आगे कहती हैं, 'सच कहूं तो मुझे लगा कि यह बहुत अजीब है और वह ऐसा कैसे कर लेते हैं। जबकि वह अगले दिन भी एक्‍ट‍िव भी रहते हैं। वह कभी सेट पर थके हुए नहीं दिखते थे। उन्‍होंने खुद को ऐसा ही बना लिया था और यह बहुत ही जबरदस्‍त था।'

सुशांत केस में सीबीआई की क्‍लोजर रिपोर्ट का इंतजार

सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी यानी जयंती पर आज भी हर किसी को इंतजार है सीबीआई की क्‍लोजर रिपोर्ट का। हालांकि, कुछ महीने पहले ही एक आरटीआई के जवाब में सीबीआई ने कहा था कि वह अभी भी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

बहन प्रियंका ने किया इमोशनल पोस्‍ट

बहरहाल, सुशांत की जयंती पर अपने भाई को याद करते हुए उनकी बहन प्रियंका सिंह ने एक इमोशनल पोस्‍ट किया है। प्रियंका ने इसके साथ ही एक्‍टर के फैंस से अपील की है कि वह उनके भाई को इंसाफ दिलाने के लिए अपनी मुहिम जारी रखें। कुछ दिनों पहले भी प्रियंका सिंह ने अपनी शादी के दिन एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें सुशांत को लेकर वह भावुक हो गई थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.