सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 7 फेरे लिए। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर वेडिंग की पहली फोटो भी शेयर की। उन्हें दूल्हा और दुल्हन के रूप में देखकर फैंस खुशी से गदगद हो गए। अब शुक्रवार को सिड और कियारा ने शादी की एक और झलक दिखाई है। उन्होंने वेडिंग का इनसाइड वीडियो शेयर किया है, जो किसी फेयरीटेल से कम नहीं है। इसमें दुल्हन बनी कियारा की एंट्री, स्टेज पर डांस, सिद्धार्थ का टीज करना, गले लगाना, वरमाला सेरेमनी और फिर लिप किस... सबकुछ की झलक है।