Select Date:

किंग चार्ल्स ने जीवनभर राष्ट्र की सेवा किया वादा

Updated on 10-09-2022 05:38 PM

ब्रिटेन के महाराज के रूप में राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में महाराज चार्ल्स तृतीय ने शुक्रवार को कहा कि वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से बहुत दुखी हैं और जीवन पर्यंत राष्ट्र की सेवा करने का उनका काम जारी रखेंगे। गुरुवार को महारानी के निधन के बाद चार्ल्स ने राजगद्दी संभाली। उन्हें महाराज चार्ल्स तृतीय की उपाधि दी गई है। चार्ल्स ने कहा, ‘‘जीवनपर्यंत सेवा के इस वादे को मैं आज फिर से दोहराता हूं। भाषण के दौरान उनकी डेस्क पर दिवंगत महारानी की तस्वीर रखी थी।

महारानी की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़
चार्ल्स का भाषण टीवी पर और सेंट पॉल्स कैथेड्रल में प्रसारित किया गया, जहां करीब 2,000 लोग महारानी की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें प्रधानमंत्री लिज ट्रस और सरकार के अन्य सदस्य शामिल हैं। किंग चार्ल्स ने अपने पहले संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि आज मैं गहरे दुख के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा हूं। अपने पूरे जीवन में, महामहिम महारानी – मेरी प्यारी मां – मेरे और मेरे पूरे परिवार के लिए एक प्रेरणा और उदाहरण थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.