Select Date:

किंग कोहली ने फिर चूमा करिश्माई 'मंगलसूत्र', कुछ ऐसी है इस जादुई अंगूठी की कहानी

Updated on 12-03-2023 08:38 PM
अहमदाबाद: विराट कोहली (Virat Kohli) के बल्ले ने टेस्ट में भी रन बनाना शुरू कर दिया है। 2020 और 2021 में एक भी इंटरनेशनल शतक लगाने वाले कोहली ने एशिया कप 2022 में शतकीय पारी खेली थी। उसके बाद बांग्लादेश दौरे पर उन्होंने वनडे शतक लगाया था। श्रीलंका के खिलाफ इसी साल जनवरी में विराट ने तीन वनडे मैच की सीरीज में दो शतक जड़े। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 साल और तीन महीने के इंतजार के बाद विराट ने टेस्ट क्रिकेट में भी शतक ठोक दिया है।

शतक के बाद रिंग का चूमा

विराट कोहली ने ने नाथन लायन की गेंद पर फ्लिक कर एक रन लिया और अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा होने के बाद विराट की खुशी देखने लायक थी। इस मैच से पहेल 15 पारियों में वह फिफ्टी भी नहीं लगा पाए थे। शतक पूरा होने के बाद उन्होंने रिंग को चूमकर जश्न मनाया। वैसे तो रिंग उंगली में पहनी जाती है लेकिन जब भी विराट क्रिकेट खेलते हैं तो उसे गले में चेन से लटका लेते हैं। एशिया कप में भी शतक लगाने के बाद विराट ने गले के लॉकेट की तरह पहने रिंग का निकलकर चूमा था।

पत्नी अनुष्का को देते हैं श्रेय

विराट कोहली अपने प्रदर्शन के लिए पत्नी अनुष्का शर्मा को काफी श्रेय देते हैं। 2017 के दिसंबर में विराट कोहली ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की थी। वह कई इंटरव्यू में भी अनुष्का को अपने अंदर आए बदलाव का श्रेय देते हैं। जब उन्होंने एशिया कप में करीब 34 महीने के इंतजार के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाया था तो भी पत्नी और बेटी को इसका श्रेय दिया था।

दूसरा सबसे धीमा शतक

विराट कोहली का यह टेस्ट में दूसरा सबसे धीमा शतक है। इससे पहले नागपुर 2012 में विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 289 गेंदों पर अपनी सबसे धीमी टेस्ट सेंचुरी बनाई थी। इस मैच में 241 गेंदों पर शतक बनाया। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018 पर्थ टेस्ट में ही उन्होंने शतक बनाने के लिए 200+ गेंदों का सामना किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.