Select Date:

किंग मेकर मां, जिसकी एक चाल ने बेटे प्रज्ञानंदा को बना दिया शतरंज का 'चाणक्य'

Updated on 23-08-2023 01:39 PM
दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा मां होती है... चेस बोर्ड पर चालें चलते प्रज्ञानंदा के बगल में बैठी महिला उनकी मां हैं और उन्हें देखने के बाद सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'KGF' का डायलॉग आपको याद आ गया होगा। फिल्म के एक सीन में हीरो लग्जरी कार में नकचढ़ी गर्लफ्रेंड के साथ है। उसी वक्त दिखता है नवजात बेटे को गोद में दुबकाए एक ब्रेड के लिए मां संघर्ष कर रही है। भीड़ के बीच पसीने से लथपथ महिला को देखने के बाद हीरो को अपनी मां का ख्याल आता है और वह कुछ ऐसा करता है, जिससे सबकुछ थम जाता है। हाथ में तमंचा लिए कार से बाहर निकलता है और ब्रेड उठाकर महिला को देते हुए कहता है- दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा मां होती है...।

ये मां ही तो है, जिसने दुबले पतले से दिखने वाले बेटे प्रज्ञानंदा को खेलने-कूदने की उम्र में शतरंज की दुनिया का बादशाह बना दिया। बेटा भी क्या खूब निकला... मां के सपनों को पूरा करने के लिए 64 मुहरों वाले इस खेल को ऐसा सीखा कि चाणक्य बन गया। अब वह 5 बार के चैंपियन कार्लसन से लोहा ले रहे हैं और भारत का हर नागरिक चाहेगा कि वह विश्व विजेता बने। पूरा देश 18 वर्ष के लड़के के लिए दुआ कर रहा है तो इस पूरे अभियान में एक ऐसा शख्स भी है, जो कंधे से कंधा मिलाकर शतरंज की हर चाल पर साथ चलता रहा है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं प्रज्ञानंदा की मां नागलक्ष्मी के बारे में। वह हर मैच में बेटे के साथ होती हैं। दुबली पतली सी दिखने वाली नागलक्ष्मी वह किंग मेकर हैं, जिसने भारत को शतरंज की दुनिया का सबसे बड़ा चाणक्य प्रज्ञानंदा दिया। बड़ी बहन वैशाली को खेलते देखकर शतरंज सीखने वाले प्रज्ञानंदा की जिंदगी बहुत सिंपल है। विपक्षी, जिसे हराना है और कोने में बैठी मां, हर जीत-हार में साथ होती है।

यही वजह है कि भारत के युवा ग्रैंडमास्टर के विश्व कप में शानदार प्रदर्शन ने दिग्गज खिलाड़ी गैरी कास्परोव को अपने दिनों की याद दिला दी जब वह 64 खानों के इस खेल के बादशाह हुआ करते थे। पूर्व विश्व चैंपियन कास्परोव ने इस 18 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी और उनकी मां के प्रयासों की जमकर तारीफ की। कास्परोव ने ट्वीट किया, ‘प्रज्ञानंदा और उनकी मां को बधाई। मैं उन खिलाड़ियों में शामिल था जिनकी मां प्रत्येक प्रतियोगिता में उनके साथ में होती थी। यह विशेष प्रकार का समर्थन होता है। चेन्नई के रहने वाले भारतीय खिलाड़ी ने न्यूयॉर्क के दो खिलाड़ियों को हराया। वह विषम परिस्थितियों में भी दृढ़ बना रहा।’

प्रज्ञानंदा ने सेमीफाइनल में टाईब्रेक में कारुआना को 3.5-2.5 से हराया। दो मैचों की क्लासिकल सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त होने के बाद प्रज्ञानंदा ने बेहद रोमांचक टाईब्रेकर में अमेरिका के दिग्गज ग्रैंड मास्टर को पराजित किया। विश्वनाथन आनंद के बाद प्रज्ञानंदा दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने शतरंज विश्वकप के फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने पहली बाजी कार्लसन के साथ ड्रॉ खेली और अब आज तय होगा कि कौन विजेता बनता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.