Select Date:

'लगान' की टीम में असिस्टेंट थीं किरण राव, 10 हजार कमाने वाली लड़की कैसे बनी 'दंगल' की प्रोड्यूसर

Updated on 07-11-2022 05:57 PM

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और किरण राव की शादी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी और मशहूर घटनाओं में रही है। साल 2000 में जब आमिर खान अपनी फिल्म 'लगान' की शूटिंग कर रहे थे तब उनकी मुलाकात किरण से हुई। तब किरण फिल्म 'लगान' में बतौर असिस्टेंट काम कर रही थीं। तब किरण राव की सैलरी सिर्फ 10 हजार रुपये महीना थी। कहते हैं कि आमिर खान को पहली नजर में किरण पसंद आ गई थीं।

कैसे प्रोड्यूसर बनीं किरण राव
यहीं से दोनों के मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ जो शादी तक पहुंच गया। साल 2002 में आमिर खान ने रीना दत्ता से तलाक ले लिया और फिर 3 साल की डेटिंग के बाद 2005 में किरण राव से शादी कर ली। आमिर खान से शादी के बाद किरण राव की जिंदगी पूरी तरह बदल गई और एक असिस्टेंट से वह सीधे प्रोड्यूसर की भूमिका में आ गईं।

फिल्मी दुनिया तक का सफर
किरण राव ने 'तलाश', 'दंगल', 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी फिल्मों का प्रोडक्शन किया। इनमें से ज्यादातर फिल्में अच्छी चलीं। 7 नवंबर 1973 को तेलंगाना में जन्मीं किरण आज अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। मुंबई से ग्रेजुएशन करने के बाद किरण ने दिल्ली के जामिया कॉलेज से मास कॉम पूरा किया और फिल्मी दुनिया में उतर गईं।

जब अलग हुए आमिर-किरण
आमिर खान और किरण राव की जोड़ी काफी चर्चा में रही थी। रियल लाइफ के साथ-साथ यह रिश्ता रील लाइफ में भी काफी कामयाब रहा था। हालांकि फिर चीजें कुछ इस तरह से हुईं कि आमिर और किरण ने 15 साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों के सेप्रेशन की खूब चर्चा हुई और इसके लिए आमिर को बहुत ट्रोल भी किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.