शिवम दुबे के छक्के से बाल-बाल बची केकेआर की चीयरलीडर्स, टल गया हादसा
Updated on
15-05-2023 08:23 PM
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 60वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक पर खेला गया था। इस मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया था। हालांकि केकेआर के खिलाफ मुकाबले में टीम लगातार अंतराल पर अपना विकेट गंवाती रही लेकिन एक छोर से शिवम दुबे ने जरूर मोर्चा को संभालने का काम किया था। शिवम ने नाबाद 48 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 1 चौका और तीन छक्का भी लगाया।
शिवन ने अपनी इस पारी में एक से बढ़कर एक शॉट लगाया। ऐसा ही एक दमदार शॉट उन्होंने 11.4 ओवर में सुयश शर्मा की गेंद पर भी लगाया जिससे केकेआर की चीयरलीडर्स बाल-बाल बच गईं। बाउंड्री के पास कुर्सी बैठी चीयरलीडर्स ने अगर फुर्ती दिखाते हुए समय से नहीं हटती तो वह चोटिल हो सकती थीं। हालांकि उनके सूझबूझ से यह हादसा टल गया।
सीएसके की बल्लेबाजी रही औसत
सीएसके के लिए शिवम दुबे के अलावा बाकी अन्य खिलाड़ियों की बल्लेबाजी काफी औसत दर्जे की रही। टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने 28 गेंद में 30 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने 24 गेंद में 20 रन बनाए। वहीं रुतुराज गायकवाड़ ने 17 जबकि अजिंक्य रहाणे ने 16 रनों का योगदान दिया।
रिंकू और नीतीश ने दिखाया कमाल
केकेआर के लिए मैच में एक बार फिर ने रिंकू ने सिंह ने अपना कमाल दिखाया। रिंकू के साथ कप्तान नीतीश राणा ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। राणा केकेआर के लिए 44 गेंद में 57 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का भी लगाया। वहीं रिंकू 54 रन के स्कोर पर रनआउट हुए। आउट होने से पहले उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के भी जड़े।
रिंकू और नीतीश राणा ने केकेआर की बल्लेबाजी को उस समय संभाला जब टीम ने 33 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद दोनों सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए 99 रनों की साझेदारी की टीम को सीएसके के खिलाफ एक आसान जीत दिलाई।
गेंदबाजी में सीएसके की तरफ से मैच में दीपक चाहर ने तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा और कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सके।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…