केकेआर प्लेऑफ की रेस में बरकरार, आखिरी गेंद पर चटाई पंजाब को धूल
Updated on
09-05-2023 07:16 PM
कोलकाता:आईपीएल 2023 का 53वां मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। यह मैच मेजबान टीम कोलकाता नाइटराइडर्स ने जीत लिया। पंजाब यह मुकाबला 5 विकेट से हार गया। इसी के साथ कोलकाता अब भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टॉप 4 की राह अब मुश्किल हो गई है। पीबीकेएस यह मैच जीतकर प्लेऑफ के और करीब जा सकता था। तो आइये एक बार नजर डालते हैं कि पूरे मैच में क्या-क्या घटा।
पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करके बनाए 179 रन
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। कप्तान शिखर धवन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। वहीं अंत में आकर 8 गेंद पर नाबाद 21 रन की शाहरुख खान ने शानदार पारी खेली। इसी के साथ हरप्रीत बरार ने भी 9 गेंद में नाबाद 19 रन बनाए। इसके अलावा बात करें केकेआर के गेंदबाजों की तो, कोलकाता की तरफ से 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती सबसे सफल गेंदबाज रहे। हर्षित राणा ने भी 2 विकेट झटके, जबकि सुयश शर्मा और नीतीश राणा ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया।
केकेआर ने आखिरी गेंद पर जीता मैच
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 180 रन का लक्ष्य आखिरी गेंद पर चौका मारकर चेज कर लिया। इस मैच में आखिरकार वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का बल्ला बोला। उनकी 23 गेंदों पर 42 रन की तूफानी पारी ने टीम की जीत में अहम योगदान दिया। हालांकि कोलकाता के लिए सर्वाधिक 51 रन कप्तान नीतीश राणा ने बनाए। इसी के साथ आखिरी गेंद पर चौका लगाने वाले रिंकू सिंह ने भी 10 गेंद में 21 रन बनाए। इसके अलावा बात करें पंजाब के गेंदबाजों की तो, पंजाब किंग्स की ओर से इस मैच में राहुल चाहर 2 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। वहीं हरप्रीत बरार और नेथन एलिस ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…