बीसीसीआई के फैसले से केकेआर नाखुश, सीईओ वेंकी मैसूर ने नियम में बदलाव पर जताई नाराजगी
Updated on
21-05-2025 01:34 PM
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने आईपीएल के नियमों में बदलाव किए हैं। बारिश की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही बाकी बचे मैच बारिश से प्रभावित होते हैं तो उसे करवाने के लिए अतिरिक्त 120 मिनट मिलेंगे। पहले यह समय 60 मिनट ही था। यानी एक घंटे के बाद ओवर कटने शुरू हो जाते थे। आईपीएल के सीओओ हेमांग अमीन ने सभी दस टीमों को एक ईमेल भेजा था। इसमें उन्होंने बताया कि बारिश के खतरे को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।
केकेआर ने सवाल खड़े किए
केकेआर को बीसीसीआई का फैसला पसंद नहीं आया है। टीम के सीईओ वेंकी मैसूर ने जवाब में पूछा कि यह नियम टूर्नामेंट के फिर से शुरू होने के साथ ही क्यों नहीं लागू किया गया। वेंकी मैसूर ने अपने ईमेल में लिखा, 'जब आईपीएल फिर से शुरू हुआ, तो यह साफ था कि 17 मई को केकेआर और आरसीबी का पहला मैच बेंगलुरू में बारिश के कारण बाधित होने का खतरा है। पूर्वानुमान सभी के सामने था। न केवल खेल धुल गया, बल्कि अब लागू किए जा रहे अतिरिक्त 120 मिनट कम से कम 5 ओवर के खेल हो सकता था।'
वेंकी मैसूर ने आगे कहा- बारिश के कारण केकेआर के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना खत्म हो गई। इस तरह के तदर्थ निर्णय और उन्हें लागू करने में असंगतता इस स्तर के टूर्नामेंट के लिए उचित नहीं है। मुझे यकीन है कि आप भी समझते हैं कि हम क्यों दुखी हैं। हालांकि नियमों में यह बदलाव जरूरी हो सकता है, लेकिन उम्मीद थी कि ऐसे बदलावों को लागू करने में ज्यादा समानता बरती जाएगी।'
केकेआर के दो मैच धुल गए
आईपीएल 2025 में अभी तक तीन मुकाबले बारिश की वजह से नहीं हो पाए। इसमें दो मैच केकेआर के थे। पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके बाद आरसीबी के खिलाफ भी मैच नहीं हो पाया। 13 मैचों में 5 जीत और 6 हार के साथ केकेआर के 12 पॉइंट हैं। टीम अभी टेबल में छठे नंबर पर है। पिछले सीजन केकेआर ने हैदराबाद को हराकर आईपीएल का खिताब जीता था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…