Select Date:

BAN के खिलाफ पचासा ठोकने के बाद केएल राहुल ने किया खुलासा

Updated on 03-11-2022 05:31 PM

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के पहले तीन मैचों में केएल राहुल का बल्ला शांत रहा था। केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ फॉर्म में वापसी करते हुए पचासा ठोका और टीम इंडिया की जीत की नींव रखी। कप्तान रोहित शर्मा का विकेट जल्द गिर गया था, लेकिन केएल राहुल ने विराट कोहली के साथ मिलकर बड़े स्कोर की नींव रखी। मैच के बाद केएल राहुल ने बताया कि नेट्स पर उनकी विराट कोहली से क्या बातचीत हुई थी। बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले नेट्स पर विराट कोहली और केएल राहुल के बीच बातचीक का वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें ऐसा लग रहा था कि विराट उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेलने के कुछ टिप्स दे रहे हैं।


मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेन्स में जब राहुल से पूछा गया कि विराट से नेट्स पर उनकी क्या बात हुई थी, तो उन्होंने कहा, 'विराट मुझे ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन में बैटिंग के बारे में बता रहे थे। वह मुझे बता रहे थे कि ऑस्ट्रेलिया में पहले भी टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं, लेकिन इस बार की कंडीशन बिल्कुल अलग है। इस बार यहां पर खेलना पहले से ज्यादा चैलेंजिंग है।'


केएल राहुल ने कहा, 'टीम इंडिया में हम खिलाड़ी इस तरह की बातचीत करते रहते हैं।' विराट कोहली इस टी20 वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और चार पारियों में तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। विराट कोहली ने इस टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं इतना ही नहीं टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब सबसे ज्यादा रन उनके नाम ही दर्ज हो चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.