केएल राहुल ने बताया कौन है चिन्नास्वामी का असली शेर, जीत के जश्न को देख उतरा विराट का चेहरा
Updated on
11-04-2025 03:10 PM
बेंगलरु: ये मेरा मैदान है, ये मेरा घर है... रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने जब मैच खत्म किया तो उन्होंने बैट से एक गोला बनाया। जीत के बाद केएल राहुल का ये जश्न था। राहुल को इससे पहले शायद ही इस तरह से आक्रमक में जश्न में मनाते हुए देखा गया था। आईपीएल 2025 का 24वां मैच दिल्ली और आरसीबी के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
ये वही मैदान है जहां से केएल राहुल ने क्रिकेट का ककहरा सीखना शुरू किया था। आईपीएल में राहुल की शुरुआत भी आरसीबी के लिए हुई थी। इसके बाद वह पंजाब किंग्स होते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स और अब दिल्ली कैपिटल्स में आए हैं। दिल्ली कैपिटल्स में आते ही केएल राहुल की किस्मत ने भी पलटी मारी है। वह टीम के लिए मैच फिनिशर बनकर उभरे हैं। आरसीबी के खिलाफ जिस जगह से उन्होंने मैच को निकाला वह कमाल का था। जीत के बाद बाहर आया राहुल का इमोशन बता दें कि आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ से रिलीज किए जाने के बाद यह चर्चा थी कि राहुल की अपने पुराने फ्रेंचाइजी आरसीबी में वापसी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने राहुल पर अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई। फ्रेंचाइजी के इस रवैये से निश्चित रूप से राहुल को ठेस पहुंचा होगा। क्योंकि बेंगलुरु उनका होम ग्राउंड है। राहुल ने अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत वहीं से की। राहुल खुद भी चाहते होंगे कि वह लोकल बॉय के तौर पर आरसीबी में वापसी करें।
हालांकि, राहुल को आरसीबी के लिए तो मौका नहीं मिला, लेकिन जब दिल्ली के लिए वह चिन्नास्वामी के मैदान पर उतरे तो उन्होंने बता दिया कि यहां का असली शेर कौन है। राहुल ने मैच के बाद कहा भी कि यह मेरा मैदान है, मेरा घर है। इस जगह को मुझसे बेहतर और कोई नहीं जानता है। राहुल ने शायद यह विराट कोहली के लिए कहा जो आरसीबी के आइकन प्लेयर हैं और बेंगलुरु में उनके लिए फैंस में दीवानगी है। जो भी हो राहुल के दमदार प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2025 में बिना हारे जीत का चौका लगाने में सफल रही।
कैसा रहा मैच का हाल
वहीं आरसीबी और दिल्ली के बीच मुकाबले की बात करें तो चिन्नास्वामी में अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद रजत पाटीदार को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। बल्लेबाजी में आरसीबी की शुरुआत जबरदस्त रही, लेकिन शुरुआत विकेट गिरने के बाद पारी लड़खड़ा गई। इस तरह आरसीबी की टीम जैसे-तैसे निर्धारित 20 ओवर के खेल में 163 रन के स्कोर तक पहुंच पाई।वहीं इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बहुत ही खराब रही। आरसीबी ने 58 रन के स्कोर पर 4 विकेट झटक लिए थे, लेकिन उसके बाद केएल राहुल ने 53 गेंद में नाबाद 93 रनों की पारी खेलकर मैच को एकतरफा बना दिया। इस तरह आरसीबी को उसके घर में यहां के लोकल बॉय ने धूल चटा दी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…