ड्रेसिंग रूम में चटखारे ले रहे थे केएल राहुल, उधर खून-पसीना बहाकर इतिहास रच गई लखनऊ सुपर जायंट्स
Updated on
29-04-2023 08:18 PM
मोहाली: पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपरजायंट्स ने 16वें सीजन का सबसे बड़ा स्कोर (257/5) खड़ा किया।यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। बैटिंग मुफीद पिच पर लखनऊ के सुपर जायंट्स ने मेजमान टीम के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। 27 फोर और 14 सिक्स वाली इस पारी में लखनऊ के हर खिलाड़ी का बल्ला चला, सिवाय कप्तान केएल राहुल के। मैच की पहली ही गेंद पर शाहरुख खान ने उनका एक आसान सा कैच टपका दिया था। इस जीवनदान के बावजूद केएल राहुल 9 गेंदों में महज 12 रन की मामूली पारी खेलकर चलते बने। आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में वह चटखारे लेकर अपना डिनर खाते नजर आए।
दरअसल, वायरल वीडियो पहली पारी के 14वें ओवर का है। जब मार्कस स्टोइनिस (40 गेंद में 72 रन) का साथ देने नए बल्लेबाज निकोलस पूरन (19 गेदों पर 45 रन) पहुंचे ही थे। आयुष बदोनी के रूप में टीम को तीसरा झटका लगा था। बदोनी ने केवल 24 गेंद में 43 रन बनाए थे। 163 पर मौजूद लखनऊ बड़े स्कोर की ओर बढ़ते दिख रही थी। तभी कैमरामैन का फोकस मैदान से ड्रेसिंग रूम की ओर शिफ्ट हुआ। वहां राहुल चटखारे लेकर अपनी प्लेट साफ करने में लगे थे।
वैसे भी जिस कप्तान के पास रन बनाने के लिए काइल मेयर्स (24 गेंद पर 54 रन), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन और आयुष बदोनी जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हो उसे टेंशन लेने की क्या जरूरत! केएल राहुल फिलहाल अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। आईपीएल में भी फॉर्म उनसे रूठी हुई ही नजर आ रही है। वहीं उनकी धीमी बल्लेबाजी टीम के लिए परेशानी का सबब बनी हुई। पंजाब के खिलाफ रबाडा के ओवर में राहुल ने पहली गेंद पर सिक्स जड़ा, लेकिन अगली ही गेंद पर वाइड गेंद पर फंस गए। उनकी पारी 12 रन (9 गेंद) पर खत्म हुई।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…