केएल राहुल की चमकेगी किस्मत, कप्तानी के साथ अब मिलेंगे 25 करोड़ रुपए!
Updated on
31-07-2025 02:41 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर धूम मचा रहे ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल की किस्मत चमकने वाली है। केएल राहुल इस समय में अपने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं अब राहुल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स से अलग होकर एक नई टीम के साथ जुड़ सकते हैं। इसके लिए बातचीत भी शुरू हो चुकी है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल को कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम अपने साथ जोड़ना चाहती है। केकेआर को आगामी सीजन के लिए एक नए कप्तान की अदद तलाश है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आईपीएल 2024 का खिताब जीतने के बाद केकेआर 2025 में उसका बचाव नहीं कर पाई। केकेआर ने अय्यर को रिटेन नहीं किया था। ऐसे में अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी की थी, लेकिन उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था।
कप्तानी के साथ मिल सकते हैं 25 करोड़ केकेआर की टीम ने पिछले सीजन में हुए मेगा ऑक्शन में ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर पर 23.75 करोड़ रुपए खर्च कर दिए थे। अय्यर पर केकेआर का दांव पूरी तरह से उल्टा पड़ गया। वह टीम के लिए सीजन में पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। ऐसे में अब केकेआर को ये समझ में आ गया कि उनसे बहुत बड़ी भूल हो गई थी। वहीं केएल राहुल पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले। लखनऊ से निकलने के बाद राहुल को दिल्ली की टीम ने उन्हें 14 करोड़ में खरीदा। राहुल ने भी अपनी फ्रेंचाइजी को निराश नहीं किया और टीम के लिए सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए।
ऐसे में अगर केकेआर की टीम केएल राहुल के लिए आगामी ऑक्शन में जाती है तो उन्हें कम से 25 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा उनका कप्तान बनना भी तय हो जाएगा। क्योंकि राहुल को आईपीएल में कप्तानी का लंबा अनुभव भी है। केएल राहुल के केकेआर में आने से टीम की कई तरह की कमियां दूर हो जाएगी। राहुल कप्तानी, ओपनिंग और विकेटकीपिंग करने में सक्षम हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…