Select Date:

क्लासेन ने लगाई बैंगलोर के गेंदबाजों की क्लास, जड़ा तूफानी अंदाज में शतक

Updated on 19-05-2023 10:26 PM
हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 65वें मैच में सनराइजर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बेहतरीन शतक जड़ दिया है। क्लासेन ने 49 गेंद में अपना शतक पूरा किया, जबकि 104 रन बनाकर आउट हुए। यह आईपीएल 2023 का कुल 7वां शतक है, जबकि सनराइजर्स की तरफ से यह दूसरा शतक है। उनके शानदार शतक के दम पर ही हैदराबाद ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए।

सनराइजर्स के लिए क्लासेन से पहले हैरी ब्रूक ने शतक जड़ा था। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बेजोड़ पारी खेली थी। टूर्नामेंट की प्लेऑफ से आउट हो चुकी सनराइजर्स की टीम अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। क्लासेन उस वक्त मैदान पर उतरे तो हैदराबाद 2 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। साउथ अफ्रीकी तूफानी बल्लेबाज ने उतरते ही चौका लगाकर खाता खोला और साथ ही बता दिया कि वह आज कुछ अनोखा करने वाले हैं।

उन्होंने इसके बाद शाहबाज अहमद को छठे ओवर में 3 चौके जड़े तो हर्षल पटेल और कर्ण शर्मा को भी नहीं बख्शा। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर 50 रनों का आंकड़ा पार किया तो 17वें ओवर में शाहबाज अहमद ने दो छक्के उड़ाए। देखते ही देखते वह कब शतक के करीब पहुंच गए पता ही नहीं चला। दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे लेकिन इस बल्लेबाज के तूफानी बैटिंग में कोई कमी नहीं दिखी।

क्लासेन ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर धांसू सिक्स उड़ाते हुए अपना शतक पूरा किया। हालांकि, इसी ओवर की 5वीं गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 51 गेंदोंं में 8 चौके और 6 छक्के उड़ाते हुए 104 रन ठोके। बता दें कि इससे पहले आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हालांकि आरसीबी के गेंदबाजों ने शुरुआती में सफलता हासिल जरूर की लेकिन इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाल लिया। राजीव गांधी स्टेडियम में क्लासेन ने आरसीबी के सभी गेंदबाजों की जमकर ली और शानदार शतकीय पारी खेली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.