सुप्रीम कोर्ट में दायर है याचिका
ज्ञानवापी का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठाया गया है। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में उठाया है। मुस्लिम पक्ष की ओर से एएसआई सर्वे पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। इस मांग को लेकर मुस्लिम पक्ष 24 जुलाई को भी सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। उस समय कोर्ट ने तत्काल सर्वे पर रोक लगाते हुए याचिकाकर्ता को इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया। अब इलाहाबाद हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद फिर मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। हिंदू पक्ष की ओर से भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर की गई है। वहीं, बौद्ध धर्म गुरु ने विवाद को एक नया एंगल दे दिया है।
