Toyota की भारत में बिक रहीं सभी 11 गाड़ियों के दाम बस 2 मिनट में जानें
Updated on
02-12-2023 02:50 PM
टोयोटा... मूल रूप से जापान की यह कंपनी दुनिया का सबसे पॉपुलर कार मेकर है, जिसकी लगभग हर देश में मौजूदगी है। भारत में यह किर्लोस्कर मोटर के साथ है और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के रूप में कुल 11 गाड़ियां बेचती है, जो कि अलग-अलग सेगमेंट की है। ग्लैंजा टोयोटा की सबसे सस्ती कार है, जो कि प्रीमियम हैचबैक है और इसकी एक्स शोरूम प्राइस 6.81 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं, सबसे महंगी टोयोटा लैंड क्रूजर 300 है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 2.10 करोड़ रुपये है। चलिए, आपको टोयोटा की सभी कारों की लेटेस्ट प्राइस बताते हैं।
टोयोटा रूमियन टोयोटा रूमियन किफायती एमपीवी है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 10.29 लाख रुपये से लेकर 13.68 लाख रुपये तक है।
टोयोटा ग्लैंजा टोयोटा ग्लैंजा प्रीमियम हैचबैक की एक्स शोरूम प्राइस 6.81 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक है।
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर टोयोटा की पॉपुलर मिडसाइज एसयूवी अर्बन क्रूजर हाइराइडर की एक्स शोरूम प्राइस 10.86 लाख रुपये से लेकर 19.99 लाख रुपये तक है।
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस धांसू एमपीवी है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 18.82 लाख रुपये से लेकर 30.26 लाख रुपये तक है।
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा टोयोटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक इनोवा क्रिस्टा की एक्स शोरूम प्राइस 19.99 लाख रुपये से लेकर 26.05 लाख रुपये तक है।
टोयोटा फॉर्च्यूनर टोयोटा की सबसे पॉपुलर एसयूवी फॉर्च्यूनर की एक्स शोरूम प्राइस 33.43 लाख रुपये से शुरू होकर 51.44 लाख रुपये तक जाती है।
टोयोटा हाइलक्स टोयोटा हाइलक्स लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 30.40 लाख रुपये से लेकर 37.90 लाख रुपये तक है।
टोयोटा फॉर्च्यूनर लीजंडर टोयोटा फॉर्च्यूनर लीजंडर की एक्स शोरूम प्राइस 43.66 लाख रुपये से लेकर 47.64 लाख रुपये तक है।
टोयोटा कैम्री टोयोटा की लग्जरी सेडान कैम्री की एक्स शोरूम प्राइस 46.17 लाख रुपये है।
टोयोटा वेलफायर हाल ही में टोयोटा की लग्जरी मिनीवैन अपडेट हुई है और इसकी एक्स शोरूम प्राइस 1.2 करोड़ रुपये से लेकर 1.3 करोड़ रुपये तक है।
टोयोटा लैंड क्रूजर 300 टोयोटा की सबसे लग्जरी एसयूवी लैंड क्रूजर की एक्स शोरूम प्राइस 2.10 करोड़ रुपये है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…