Select Date:

कोहली ने किया था शर्मिंदा, क्या हार्दिक धो पाएंगे दाग? मुंबई में रहा है टीम का बुरा हाल

Updated on 15-03-2023 10:12 PM
मुंबई: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए तैयार है। सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 17 मार्च को खेला जाएगा। हालांकि टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से जरूर हराया है लेकिन वनडे में मुकाबला टक्कर की होने की उम्मीद है। खास तौर से जब मैच मुंबई में खेला जा रहा हो तो भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनौती और मुश्किल हो जाती है। क्योंकि मुंबई में टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है।

ऐसे में हार्दिक पंड्या के लिए भी वनडे में कप्तान के तौर पर एक कड़ी परीक्षा होगी। सीरीज के पहले वनडे में नियमित कप्तान रोहित उपलब्ध नहीं हैं। इस कारण पहले मैच में हार्दिक पंड्या टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। ऐसे में अगर हार्दिक की कप्तानी में टीम इंडिया मुंबई में कंगारू टीम को हारती है तो सीरीज में यह बेहतरीन शुरुआत होगी।

मुंबई में कैसा है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। दोनों टीमें इस मैदान पर कुल चार बार एक दूसरे से भिड़ चुकी है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार जीत हासिल की। भारत को एकमात्र जीत साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मिली थी। वहीं इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन (1996), राहुल द्रविड़ (2003) और विराट कोहली (2020) की कप्तानी में टीम इंडिया को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में अगर भारतीय टीम पहले मैच में जीत हासिल करती है तो वह धोनी के बाद वानखेड़े में कंगारू टीम को हराने वाले दूसरे कप्तान बन जाएंगे। हालांकि हार्दिक पंड्या के लिए यह बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

वहीं इस मैदान पर टीम इंडिया की बल्लेबाजी की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका सर्वोच्च स्कोर सिर्फ 255 रन का है, जो 2020 में विराट कोहली की कप्तानी बनाया गया था। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 37.4 ओवर में ही 258 रन बनाकर 10 विकेट से जीत लिया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए एरोन फिंच (110) और डेविड वॉर्नर (128) ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भिड़ने जा रही है। सीरीज का पहला मैच 17 मार्च मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरे मैच के लिए दोनों टीमें 19 मार्च को VDCA स्टेडियम विशाखापट्टनम में भिड़ेगी। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा।

दोनों टीमों का स्क्वाड-

भारत- रोहित शर्मा , युजवेंद्र चहल, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, केएल राहुल, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, जयदेव उनादकट, वाशिंगटन सुंदर ,सूर्यकुमार यादव।

ऑस्ट्रेलिया- स्टीव स्मिथ सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मारनस लाबुस्चगने, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झे रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.